लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद नुसरत जहां ने फैमिली संग यूं मनाई पहली राखी, देखें खास फोटोज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2019 10:50 IST

नुसरत जहां शादी के बाद से सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने शादी के पहला रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने रक्षाबंधन के त्योहार को 15 अगस्त को मनाया है। ये नुसरत की शादी के बाद की पहली राखी है। अपनी पहली राखी में नुसरत काफी एन्जॉय करती नजर आई हैं। नुसरत ने अपनी पहली राखी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

नुसरत ने फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हैप्पी रक्षाबंधन। इन फोटो में राखी की खुशी नुसरत के चेहरे से साफ झलक रही है। फोटो में नुसरत काफी सुंदर लग रही हैं।

वह साड़ी पहने हुए भारतीय लुक में नजर आई हैं। साथ ही उन्होंने चूड़ियां और झुमके भी पहने हुए हैं। इस दौरान वह अपनी राखी भी फैंस को दिखाती नजर आई हैं। नुसरत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हर कोई उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहा है।

हाल ही में गई थीं हनीमून

नुसरत जहां हाल ही मेंअपने पति के साथ हनीमून पर गईं थीं। एक्ट्रेस ने अपने हनीमून की फोटो शेयर की । फोटो में वह बहुत ही स्टाइलिश लुक में नजर आईं। नुसरत ने खुद फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

नुसरत ने कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, हर एक फोटो में एक्ट्रेस का स्वैग देखने को मिला। वह फोटो में काफी हॉट लुक में नजर आईं। फैंस को भी नवेली दुल्हन और टीएमसी सांसदी की ये फोटो जमकर पसंद आईं।

इन फोटो में नुसरत वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आईं और हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थीं। नुसरत के हाथों में चूड़ा नजर आईं। इन फोटो के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वह मालदीव में गई थीं। हालांकि, उन्होंने जगह का खुलासा नहीं किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?