लाइव न्यूज़ :

Notebook Trailer Review: वादियों के इश्क को पेश करता है नोटबुक का ट्रेलर, जहीर-प्रनूतन की लव स्टोरी छू लेगी दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 23, 2019 05:43 IST

नोटबुक एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर देखकर फैंस को बहुत दिनों बाद एक अलग प्रेम कहानी देखने  को मिलने वाली है।  

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म नोटबुक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर एक प्रेमकहानी पर आधारित है।  नोटबुक की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हुई है।

मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन और जहीर इकबाल की डेब्यू फिल्म नोटबुक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर एक प्रेमकहानी पर आधारित है।  नोटबुक की कहानी सोशल मीडिया और इंटरनेट से पहले के दौर की है। सलमान खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लव स्टोरी ड्रामा फिल्म नोटबुक का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म की रीमेक कही जा रही है।

क्या कहता है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरूआत ही खूबसूरत दृश्यों से होती हैं जिसमें फैंस को से जाएंगे। साथ ही बैकग्राउंड में इकबाल की आवाज सुनाई देती है तो आकृषित लग रही है। फिल्म शुरू होता है असली ट्रेलर ये फिल्म कश्मीर पर बेस्ड है, जिसमें एक दो स्कूल टीचर के बीच प्यार पनपता है।

फिल्म के ट्रेलर से समझ आता है कि एक स्कूल टीचर को उस लड़की से प्यार हो जाता है, जो उसी स्कूल में उससे पहले टीचर थी, उसने न उस लड़की की आवाज सुनी है और न देखा है। उसके स्कूल छोड़ने की वजह उसकी शादी है। धीरे-धीरे जब उस लड़की के बारे में हीरो को पता चलता है तो उससे उसे प्यार हो जाता है। वहीं, कबीर (जहीर इकबाल) एक टीचर के रोल में हैं। जिन्हें फिरदौस (प्रनूतन) से प्यार हो जाता है।

प्रनूतन उसी स्कूल में पहले टीचर थी। हालांकि, लड़के न लड़की की आवाज भी नहीं सुनी है न ही उसे देखा है। लड़की की शादी होने वाली होती है इसी वजह से उसे स्कूल छोड़ना पड़ता है। लड़की को लड़के के बारे में पता चलने के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नोटबुक के जरिए मैसेजिंग शुरू होती है।  लेकिन ट्रेलर फैंस के बीच प्रेम कहानी की उत्सुकता छोड़ता है। 

रोमांटिक लव स्टोरी

नोटबुक एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर देखकर फैंस को बहुत दिनों बाद एक अलग प्रेम कहानी देखने  को मिलने वाली है।  सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे ने फिल्म का निर्माण किया है। ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज की जाएगी

कश्मीर में हुई है शूटिंग 

नोटबुक की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हुई है।इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के दोनों ही कलाकारों की ये डेब्यू फिल्म है।

टॅग्स :नोटबुक मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी