लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडिस पर नोरा फतेही ने लगाया आरोप, कोर्ट में बोलीं- "उन्होंने मुझे गोल्ड डिगर कहा"

By अंजली चौहान | Updated: July 31, 2023 16:20 IST

बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही ने सोमवार को कहा कि जैकलीन फर्नाडीस और अन्य मीडिया संगठनों ने अपने बयानों में उन्हें गोल्ड डिगर कहा और उन पर एक जालसाज के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमानहानि मामले में नोरा फतेही ने सोमवार को दिया बयान कोर्ट में जैकलीन के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप नोरा ने बताया कि उन लोगों ने मुझे गोल्ज डिगर कहा

मुंबई: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ बॉलीवुड की कई हसीनाओं के नाम जुड़े जिनमें से एक जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही भी शामिल हैं। सुकेश के साथ नाम जुड़ने के कारण इन अभिनेत्रियों को भी कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ा है।

200 करोड़ की ठगी के मामले में जैकलीन और नोरा को कई बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े हैं। इस बीच, सोमवार को नोरा फतेही केस के सिलसिले में अदालत पहुंची जहां उनका गुस्सा फूटा। 

नोरा ने कोर्ट में कहा कि जैकलीन फर्नाडीस और अन्य मीडिया संगठनों ने अपने बयानों में उन्हें गोल्ड डिगर कहा और उन पर एक जालसाज के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। नोरा का यह बयान जैकलीन और अन्य मीडिया संगठनों के खिलाफ उनके द्वारा दायर मानहानि मामले में आया है।

उन्होंने यह भी कहा कि जैकलीन फर्नाडीस के बयानों के कारण उन्हें लंबे समय तक अनावश्यक जांच, उत्पीड़न और साइबरबुलिंग का सामना करना पड़ा।

अदालत के सामने नोरा फतेही ने कहा कि जैकलीन फर्नाडीस ने मीडिया को बताया कि जेल में बंद 'कॉनमैन' सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 215 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में गवाह के रूप में उनका नाम क्यों शामिल किया गया था।

कोर्ट के सामने अपने बयान में नोरा फतेही ने यह भी आरोप लगाया कि जैकलीन फर्नाडीस से ध्यान हटाने के लिए उनका नाम चल रहे मामले में शामिल किया गया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कोर्ट में कहा कि सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने के कारण उनके काम और छवि के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ा।

इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं यह मामला इसलिए दायर कर रही हूं क्योंकि ईडी का चल रहा मामला जालसाज सुकेश से जुड़ा है जिससे मेरा कोई लेना देना नहीं है और न ही मैं इन लोगों को जानती हूं। मुझे एक इवेंट में चीफ गेस्ट बुलाया गया था। कुछ लोगों की छवि बचाने के लिए मुझे मीडिया में बलि का बकरा बनाया गया क्योंकि मैं बाहरी व्यक्ति हूं और इस देश में अकेली हूं। 

टॅग्स :नोरा फतेहीजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनोरा फतेही की कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट को याद करके सहमी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर रोती नजर आईं नोरा फतेही , बॉडीगार्ड ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को हटाया

बॉलीवुड चुस्कीजैकलीन फर्नांडीज की मां का हुआ निधन, 13 दिनों अस्पताल में थी भर्ती

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?