लाइव न्यूज़ :

Shabana Azmi Accident: महिला टीचर ने सोशल मीडिया पर शबाना आजमी को लिखा रक्तपिपासु-नरभक्षी, UP सरकार ने किया सस्पेंड

By भाषा | Updated: January 29, 2020 13:15 IST

Shabana Azmi Car Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जनवरी को हुई दुर्घटना में शबाना आजमी को सिर पर चोट लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआजमी के ड्राइवर कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। मृदुला शुक्ला ने फेसबुक पर सड़क हादसे में घायल शबाना आजमी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी पर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि दादरी में खगोड़ा विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका मृदुला शुक्ला ने फेसबुक पर सड़क हादसे में घायल शबाना आजमी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मृदुला शुक्ला ने फेसबुक पर लिखा था, हम रक्त पिपासु नरभक्षी हिन्दू घायल पड़ी शबाना आजमी और मृत्यु कामनारत गिद्ध जैसे आपत्तिजनक पोस्ट लिखे थे।

प्रसाद ने बताया कि शुक्ला की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का सरासर उल्लंघन है, फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि तक शुक्ला को उच्च प्राथमिक विद्यालय छायसा विकास क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है। 

बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जनवरी को हुई दुर्घटना में शबाना आजमी को सिर पर चोट लगी थी। अभिनेत्री और उनके कार चालक कमलेश कामत को नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें उसी दिन अंधेरी स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। आजमी के ड्राइवर कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :शबाना आज़मीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया