लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर तिलमिलाया पाकिस्तान, नहीं रिलीज करेगा कोई बॉलीवुड फिल्म

By मेघना वर्मा | Updated: August 8, 2019 15:03 IST

सिर्फ सिनेमा ही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने ट्रेन सेवा को भी रद्द कर दिया है। खबर है कि इमरान खान सरकार ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। पाकिस्तान से लगातार इस पर रिएक्शन्स आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से जहां एक ओर देशवासी खुशी मना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इस पर तिलमिलाया हुआ है। तभी तो समझौता एक्सप्रेस रुकवाने के बाद अब पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्म के रिलीज पर भी रोक लग गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान प्रधानमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट फिरदौस आशिक अवान ने इस बात की घोषणा की है कि पाकिस्तान में अब कोई भी बॉलीवडु की फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। बता दें पाकिस्तानी सिनेमा में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज की जाती थीं। जिन्हें पाकिस्तानी ऑडियंस अपना खूब प्यार भी देती थी। 

सिर्फ सिनेमा ही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने ट्रेन सेवा को भी रद्द कर दिया है। खबर है कि इमरान खान सरकार ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी है। जम्मू-कश्मीर और आर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर पाकिस्तान लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करने और व्यापार रोकने का फैसला करने के कुछ ही मिनटों बाद भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया।

भारत ने जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई एनएससी की बैठक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित करने की घोषणा की। बैठक में द्विपक्षीय व्यापार रोकने और द्विपक्षीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करने का भी फैसला किया गया।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया