लाइव न्यूज़ :

नीता अंबानी ने मुगल बादशाह की 'कलगी' को बनाया 'बाजूबंद', कीमत सुन छूट जाएंगे पसीने

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2024 17:29 IST

नीता अंबानी 'मिस वर्ल्ड 2024' इवेंट के लिए स्टाइल में पहुंचीं, लेकिन यह उनकी अनोखी मुगल बादशाह की ज्वेलरी थी जिसे उन्होंने 'बाजूबंद' के रूप में पहना था, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए।

Open in App

 मुंबई: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी को तो हर कोई जानता है। वह न सिर्फ एक बिजनेसवुमन हैं बल्कि फैशन के मामले में भी सबसे आगे हैं। बॉलीवुड हसीनाओं को फैशन और आउटफिट के मामले में पीछे छोड़ती नीता अंबानी अक्सर अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उनका फुल इंडियन रॉयल लुक खबरों में बना हुआ है जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल, 9 मार्च को मुंबई में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 में नीता अंबानी शामिल हुई जहां उन्हें मनावता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बनारसी जंगला साड़ी पहनी हुई थीं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका पूरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

ब्लैक कलर की बनारसी जंगला साड़ी के सथ नीता अंबानी ने मुगल काल की ज्वेलरी पहनी हुई है। उनकी ज्वेलरी की महंगे हीरे, सोने और पन्ना के गहनों से भरी हुई है, जिन्हें वह अपने आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच करना पसंद करती हैं। 

नीता अंबानी ने करोड़ों का बाजूबंद पहना

गौरतलब है कि नीता अंबानी ने मुगल बादशाह की कलगी को बाजूबंद के तौर पर पहना है। सभी की निगाहें उसके बाजूबंद पर थीं, जो वास्तव में मुगल सम्राट शाहजहाँ की कलगी थी। यह दावा एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा किया गया है कि उन्होंने शाहजहाँ की जो कलगी पहनी है उसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है। 

अपने शाम के लुक के बारे में बात करते हुए, नीता अंबानी ने जंगला डिजाइन वाली बनारसी साड़ी चुनी, जो चमकदार सोने और जरी से हस्तनिर्मित थी, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। मीनाकारी विवरण के साथ जटिल पुष्प जाल ने उनके लुक को और निखार दिया। नीता अंबानी ने मुलायम, चमकदार आईशैडो, चमकदार होंठ, लाल गाल और बिंदी के साथ अपने लुक को बरकरार रखा। मुलायम घुँघराले बाल उसके लुक को पूरा कर रहे थे। दूसरी ओर, नीता अंबानी ने स्टेटमेंट इयररिंग्स और कड़े चुने जो उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

ये पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी ने अपने लुक और गहनों को लेकर सुर्खियां बटौरी हो। अक्सर उन्हें हैवी ज्वेलरी और शानदार लुक कैरी किए हुए देखा जाता है। नीता अंबानी को अपनी ज्वैलरी बहुत पसंद है और वह इन्हें दोबारा स्टाइल करने से कभी नहीं कतराती हैं। जब उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के दिन एक विशाल हीरे की नथ पहनी थी। नीता अंबानी की नथ हीरों की परतों से जड़ी हुई थी और उसमें 1LB का बड़ा हीरा लटक रहा था। और पूरी शादी के दौरान नीता ने अपनी हैवी नथ को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया।

टॅग्स :नीता अंबानीमुकेश अंबानीReliance Industries Limited
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?