लाइव न्यूज़ :

नुसरत जहां के अफेयर की चर्चा के बीच निखिल ने कहा-फिल्म की शूटिंग के दौरान बदला रवैया, शादी रजिस्टर कराने को भी टालती रही

By अभिषेक पारीक | Updated: June 10, 2021 22:05 IST

नुसरत जहां से अपने रिश्तों को लेकर निखिल जैन ने विस्तृत बयान जारी किया है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अभिनेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे यश दासगुप्ता से नुसरत जहां के अफेयर की चर्चा है। 

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत जहां से अपने रिश्तों को लेकर निखिल जैन ने विस्तृत बयान जारी किया है। निखिल ने कहा कि अगस्त 2020 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नुसरत का व्यवहार बदलने लगा। निखिल ने कहा कि नुसरत 5 नवंबर 2020 को अपने फ्लैट में रहने के लिए चली गई थी। 

तृणमूल सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने बुधवार को यह कहकर हर किसी को अचंभे में डाल दिया था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी वैध नहीं है। इसलिए उनका रिश्ता लिव इन रिलेशन की तरह था। नुसरत जहां से अपने रिश्तों को लेकर निखिल जैन ने विस्तृत बयान जारी किया है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अभिनेता और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे यश दासगुप्ता से नुसरत जहां के अफेयर की चर्चा है। 

निखिल ने कहा कि जहां की टिप्पणियों ने उन्हें निराश कर दिया और उनके लिए कुछ तथ्यों को प्रकट करना अनिवार्य हो गया था। जैन ने बताया कि अगस्त 2020 के बाद से ही उनका रवैया बदलने लगा था। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कई बार शादी रजिस्टर कराने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने लगातार इसे इग्नोर किया। 

तुर्की में डेस्टिनेशन वेडिंग की

अपने बयान में निखिल जैन ने बताया कि मैंने नुसरत को प्रपोज किया था और उसने खुशी से इसे स्वीकार किया था। जिसके बाद हमने 2019 में तुर्की में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हम पति-पत्नी की तरह रहे और खुद को एक दंपती के रूप में समाज को अपना परिचय दिया। दोस्त, परिवार और करीबी लोग सभी जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या नहीं किया है। मैंने बिना किसी लालच के उसका समर्थन किया। हालांकि कुछ वक्त बाद ही उनके बर्ताव में मेरे और शादीशुदा जीवन के प्रति बदलाव आने लगा था। 

फिल्म की शूटिंग के दौरान बदलाव आना शुरू हुआ

उन्होंने  कहा कि अगस्त 2020 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी पत्नी के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया था। इसका कारण वह ज्यादा बेहतर जानती है। 5 नवंबर 2020 को उसने मेरा घर बैग और सामान लेकर अपने व्यक्तिगत फ्लैट में चली गई। बाद में हम दोनों साथ नहीं रहे। 

8 मार्च को कोर्ट में सिविल सूट फाइल किया

निखिल ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में जो चीजें सामने आ रही हैं। उनसे ऐसा लगता है कि मैंने नुसरत को धोखा दिया है। मैंने 8 मार्च को उनके खिलाफ कोर्ट में सिविल सूट फाइल किया और शादी को रद्द करने की मांग की। चीजें कोर्ट में हैं। मैं अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। नुसरत ने मुझ पर जो इल्जाम लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं और उन्होंने मुझे दुख पहुंचाया है। 

परिवार के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए

निखिल ने कहा कि मैंनें शादी के बाद नुसरत के घर का लोन चुकाने के लिए अपने परिवार के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए। यह सोचकर की वह जल्द पैसा चुका देगी। मेरे पास बैंक स्टेटमेंट और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट प्रूफ हैं। 

टॅग्स :नुसरत जहानटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?