लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को अकेला छोड़ यूएस रवाना हुए निक, इस अंदाज में आए नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 08:28 IST

प्रियंका चोपड़ा के नएनवेले पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास शादी के बाद अकेले अमेरिका चले गए हैं

Open in App

प्रियंका चोपड़ा के नएनवेले पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास शादी के बाद अकेले अमेरिका चले गए हैं. बुधवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की हाई प्रोफाइल वेडिंग अटेंड करने के बाद निक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

प्रियंका ने उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ दिया था. शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब निक, प्रियंका को छोड़ कर अमेरिका गए. शादी के लिए भारत आने के बाद से निक यहीं पर थे. जोधपुर में अपनी रॉयल वेडिंग, दिल्ली में रिसेप्शन और उदयपुर में ईशा-आनंद के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद निकयंका दो दिन के मिनी हनीमून पर ओमान गए थे.

वहां से लौटने के बाद उन्होंने अंबानी फैमिली की रॉयल वेडिंग अटेंड की. 20 को रिसेप्शन का कार्ड वायरल प्रियंका चोपड़ा अब अपनी शादी के मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गई हैं. निकयंका मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टियां देने वाले हैं. खबरों के मुताबिक 19 दिसंबर को हो रहे रिसेप्शन में प्रियंका के दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे.

20 दिसंबर का रिसेप्शन खास बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए होगा. इस पार्टी का इनविटेशन कार्ड वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक अगले गुरुवार को निक-पीसी की रिसेप्शन पार्टी होटल ताज लैंड्स में 9 बजे शुरू हो जाएगी. बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों को इनविटेशन भिजवाया गया है. करीना के साथ मिलकर ली कॉफी की चुस्कियां देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी के समय ही यह खबर भी वायरल हो गई थी कि वह बॉलीवुड बेबो करीना कपूर के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आने वाली हैं.

करीना और प्रियंका ने हाल ही में इस शो के लिए शूट किया है. इस दौरान दोनों ने कॉफी की खूब चुस्कियां ली और गॉसिप करते हुए एक-दूसरे की चुटकियां भी ली. यह शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड होगा. खबरों के मुताबिक प्रियंका शो पर अपने पति निक के साथ आना चाहती थीं लेकिन करण ने करीना के साथ उनका कॉम्बिनेशन बनाया.

शादी के बाद प्रियंका की यह पहली टीवी अपीयरेंस होगी. गौरतलब है कि करण के इस शो के सीजन 6 में अब तक कई सेलिब्रिटी जोडि़यां नजर आई. पिछले हफ्ते काजोल और अजय देवगन की जोड़ी इस शो में नजर आई. अजय और करण पहली बार सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक मंच पर नजर आए. दोनों के बीच 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज के समय काफी मनमुटाव हो गया था. काजोल भी करण से रूठी हुई थी. लेकिन फिर से उनमें दोस्ती हो गई. करण के शो में बाहुबली स्टार प्रभास, राणा दग्गुबाती और एस एस राजमौली भी नजर आने वाले हैं.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया