लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड की मां से कराई मुलाकात, निक जोन्स ने भी किया हाल-ए-दिल बयां

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 13:04 IST

बीते दिन प्रियंका निक के कजिन की शादी में गयी थी और वहां वह निक के परिवार से भी मिलीं। उसके बाद प्रियंका निक को अपने साथ भारत ले आईं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। मेट गादिला 2018 के दौरान दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। उसके बाद से दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा गया। प्रियंका और निक की पहली तस्वीर सामने आने के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरे सामने आने लगी। हालाँकि दोनों ने अपने  रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह का कन्फर्मेशन नहीं दिया है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

बता दें कि बीते दिन प्रियंका निक के कजिन की शादी में गयी थी और वहां वह निक के परिवार से भी मिलीं। उसके बाद प्रियंका निक को अपने साथ भारत ले आईं। इस दौरान प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें मीडिया के कैमरे में भी कैद कर ली गईं। भारत आने के बाद निक प्रियंका की माँ से मिलने गए। प्रियंका और निक बड़े ही प्यार से एक दसरे के हाथ थामे हुए नज़र आए। जिस तरह से दोनों एक दूसरे के परिवार से मिलवा रहे हैं, उसे देख कर यही लग रहा है कि दोनों के रिलेशनशिप की ख़बरें पक्की हैं।

 

10 साल छोटे विदेशी ब्वॉय पर आय प्रियंका चोपड़ा का दिल, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरें

जैसा की हर कोई यही चाह रहा था कि कब दोनों अपने रिलेशनशिप का कन्फर्मेशन देंगे और कुछ घंटो पहले वैसा ही हुआ। निक ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका बालकनी में खड़ी नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन में ल वाले इमोजी बनाया है और लिखा है- Her.

हाथों में हाथ डाले प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनस के साथ आईं नजर, तस्वीरें हुईं वायरल

जिस तरह से दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार सामने आ रहा है उससे तो यही लग रहा है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे के लिए सीरियस भी हैं। आपको बता दें की हाल ही में प्रियंका ने भी निक की एक तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया था। अब देखना यह है कि अब प्रियंका कब अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात करती हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया