10 साल छोटे विदेशी ब्वॉय पर आय प्रियंका चोपड़ा का दिल, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरें

By पल्लवी कुमारी | Published: May 30, 2018 07:09 PM2018-05-30T19:09:48+5:302018-05-30T19:09:48+5:30

प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' के जरिये बॉलीवुड में फिर से  वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Priyanka Chopra rumoured boyfriend american singer Nick Jonas, cosy on yacht pic viral | 10 साल छोटे विदेशी ब्वॉय पर आय प्रियंका चोपड़ा का दिल, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरें

10 साल छोटे विदेशी ब्वॉय पर आय प्रियंका चोपड़ा का दिल, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरें

मुंबई, 30 मई: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम विदेशी ब्वॉय के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई है। जिसके बाद इनके लिंकअप की खबरें चर्चा में है। 

प्रियंका और निक को हाल ही कई मौके पर एक साथ देखा गया है। एक अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक से इस बात की पुष्टि भी की है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे के काफी करीबी दोस्त हैं। वहीं यूएस मैग्जीन के मुताबिक, वे दोनो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, और यह एकदम लेटेस्ट खबर है। हालांकि प्रियंका और निक की ओर से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है।


प्रियंका और निक को एक साथ बेसबॉल मैच के दौरान भी देखा गया था। निक और प्रियंका की मुलाकात पिछले साल 2017 में मेट गाला के दौरान हुई थी। इसके अलावा हाल ही में मेमोरियल डे पर दोनों को एक साथ समय गुजारते हुए देखा गया है और इसके अलावा वे हॉलीवुड बाउल में भी एक साथ नजर आए थे। 


इतना ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में बोट पर दोस्तों के साथ इंजॉय करते देखा गया है। ये तस्वीर और निक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' के जरिये बॉलीवुड में फिर से  वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, हाल ही में उन्होंने 'क्वाटिको 3' की शूटिंग खत्म की थी। हॉलीवुड में वे एक-दो फिल्में और भी कर रही हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Priyanka Chopra rumoured boyfriend american singer Nick Jonas, cosy on yacht pic viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे