बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस को काफी दीवाना करती हैं। परिणीति के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में परिणीत ने सीएए का विरोध कर रहे जामिया के छात्रों के पक्ष में ट्वीट किया था।
इस ट्वीट के बाद परिणीत सोशल मीडिया पर छा गई थीं। परिणीति ने ट्वीट करते हुए पुलिस पर निशाना साधा था और कहा था हमें अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना बंद कर देना चाहिए। इसके बाद से खबर आई कि परिणीति को हरियाणा के बेटी बचाओ अभियान से हटा दिया गया है।
क्या कहा था परिणीति ने
देश में मौजूदा हालातों पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया था। परिणीति ने लिखा कि अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।