लाइव न्यूज़ :

न्यूयार्क में भारतीय खाना खिलाएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है नाम और कब से शुरू...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2021 20:02 IST

फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा कि मैं आपके लिए न्यूयार्क में एक नया रेस्तरां ‘सोना’ खोलने को लेकर रोमांचित हूं। मैंने भारतीय भोजन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाद के साथ बड़ी हुई हूं, सोना उसका एक खूबसूरत अवतार है।रसोई का जिम्मा शेफ हरी नायक संभालेंगे। सहयोगियों, मनीष गोयल और डेविड राबिन को भी धन्यवाद दिया।

फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने घोषणा की है कि वह न्यूयॉर्क में भारतीय व्यंजन का एक रेस्त्रां खोल रही हैं। चोपड़ा जोनास ने शनिवार देर शाम इंस्टाग्राम पर 'सोना' नाम के रेस्तरां की एक तस्वीर साझा की, जो इस महीने के अंत तक भोजन के शौकीनों के लिए खुलेगा।

उन्होंने निर्माण की शुरुआत के मौके पर 2019 में आयोजित पूजा की तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें उनके पॉपस्टार पति निक जोनास भी मौजूद थे। चोपड़ा (38) ने कहा, ‘‘मैं आपके लिए न्यूयार्क में एक नया रेस्तरां ‘सोना’ खोलने को लेकर रोमांचित हूं। मैंने भारतीय भोजन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। मैं जिस स्वाद के साथ बड़ी हुई हूं, सोना उसका एक खूबसूरत अवतार है।’’

उन्होंने कहा कि रसोई का जिम्मा शेफ हरी नायक संभालेंगे। उन्होंने अपने सहयोगियों, मनीष गोयल और डेविड राबिन को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सोना इस महीने के अंत में खुल रहा है और मैं आपको वहां देखने के लिए उत्सुक हूं! यह प्रयास मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड राबिन के सहयोग के बिना संभव नहीं होता।’’

अभिनेत्री ने प्रशंसकों को सूचित किया कि इस महीने के अंत में रेस्तरां खुल जाएगा। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। तीन में से एक में प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट का नाम नजर आ रहा है। जबकि बाकि तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनस के साथ उद्घाटन पूजा करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लंबा-चोपड़ा पोस्ट भी लिखा है और फैंस को सोना रेस्टोरेंट की जानकारी दी है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया