लाइव न्यूज़ :

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज, कुछ ही मिनटों में मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2023 11:59 IST

सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद ये उनका तीसरा गाना है। 'मेरा ना' गाने को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना हुआ रिलीज'मेरा ना' गाने के रिलीज होने के बाद इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिलेनिधन के बाद सिद्धू मूसेवाला का ये तीसरा गाना है

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों से फैन्स को अपना दीवाना बनाया है, ऐसे में उनके मरणोपरांत भी फैन्स उन्हें भूले नहीं हैं। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के नए गाने के रिलीज होते ही उसे लाखों व्यूज मिल गए हैं।

पंजाबी सिंगर का नया गाना 'मेरा ना' 7 अप्रैल को रिलीज किया गया। इस नए गाने को ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है। 

दिवंगत सिंगर की टीम ने आज उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए नए गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरा ना" आउट नाउ। सॉन्ग वीडियो के आउट होने के बाद ही फैन्स गाने पर अपना प्यार बरसाने लगे। 

खबर लिखने तक सिद्धू मूसेवाला के गाने 'मेरा ना' को रिलीज होने के 25 मिनट के अंदर ही इसे 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसके बाद इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले हैं। 

निधन के बाद मूसेवाला का तीसरा गाना रिलीज 

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद ये उनका तीसरा गाना है। 'मेरा ना' गाने को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले उनके दो गाने और फैन्स के बीच आ चुके हैं जिसे फैन्स का खूब प्यार मिला था।

इससे पहले 'वार' और 'एस वाई एल' सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इन दोनों गानों को भी फैन्स ने खूब पसंद किया था लेकिन सरकार ने 'एस वाई एल' गाने को यूट्यूब से बैन कर दिया था। 

पिछले साल सिंगर की हुई थी हत्या 

बता दें कि पिछले साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कार में सवार पंजाबी सिंगर की गोलियों से छन्नी कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनके परिवार से लेकर देशभर में लोगों को गहरा सदमा लगा था। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबपंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?