लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर बदला नाम, जानिए क्या किया है अब?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2020 12:28 IST

रोहनप्रीत सिंह की दुल्‍हन बनी नेहा अब परिवार सहित मुंबई लौट आई हैं और लौटते ही उन्‍होंने सबसे पहला काम यह किया है कि इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा कक्‍कड़ और सिंह परिवार की बहू बन गई हैं24 अक्‍टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों से नेहा ने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह से शादी की

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नेहा की शादी की फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी रचाई है।हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ अपने रिलेशनशिप की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी थी, जिसके बाद से ही दोनों की शादी के चर्चे होने लगी थी।

अब शादी के बाद नेहा ने मेहंदी से लेकर हल्‍दी और शादी से लेकर रिसेप्‍शन तक की तस्‍वीरें और वीडियोज फैन्‍स के साथ शेयर कीं। अब शादी के चार दिन बाद नेहा ने इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। नेहू दा ब्‍याह हो गया है।

नेहा कक्‍कड़ ने इंस्‍टाग्राम पर अपने नाम में एक बदलाव कर लिया है। सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने नाम यानी 'नेहा कक्‍कड़' के साथ 'मिसेज सिंह' भी जोड़ दिया है। अधिकतर देखा गया है कि शादी के बाद सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने अपने नाम के साथ पति का नाम या सरनेम जोड़ा है, वहीं नेहा ने थोड़ा अलग जरूर किया है। अब वह खुद को 'मिसेज सिंह' कहलवाना ज्‍यादा पसंद करती हैं।

 

यह ट्रेंड भी चला है कि शादी के बाद पति का नाम लड़कियां अपने नाम में और कई मौकों पर पति भी अपनी पत्‍नी का नाम साथ जोड़ लेते हैं। लेकिन नेहा का अंदाज जुदा है।

हाल ही में नेहा ने मुंबई से दूर दिल्ली में साही अंदाज में शादी की है। नेहा की शादी में कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। नेहा की शादी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस रॉयल सेलिब्रेशन में नेहा कक्कड़ ने अपनी दुल्हे रोहनप्रीत के लिए गाना गाया। साथ ही उनके और बाकी मेहमानों के साथ ठुमके भी मारे।नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का रोमांस सभी को पसंद आ रहा है।

शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन में नेहा और रोहनप्रीत के कई करीबी शामिल हुए थे। ऐसे में सभी की खुशी देखते ही बन रही है, सभी ने खुशी-खुशी दूल्हा-दुल्हन संग पोज किया।

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया