लाइव न्यूज़ :

जल्द ही रोहनप्रीत की दुल्हनियां बनेंगी नेहा कक्कड़ , शादी की डेट आई सामने!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2020 16:28 IST

रोहनप्रीत सिंह कुछ महीने पहले नेहा कक्कड़ से गाने ‘डायमंड दा छल्ला’ की शूटिंग के दौरान सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों पहले दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा इसी साल शादी के बंधन में बंध सकती हैंनेहा कक्कड़ जल्द ही रोहनप्रीत सिंह की दुल्हन बनने वाली हैं

अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा कक्कड़ फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अब  खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ जल्द शादी करने वाली हैं। नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इसी बीच नेहा की एक फोटो वायरल हो रही जो उनके रोके की बताई गई।

अब खबरों की मानें तो नेहा इसी साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं। नेहा कक्कड़ जल्द ही रोहनप्रीत सिंह की दुल्हन बनने वाली हैं। खबर के मुताबिक नेहा इसी अक्टूबर की 24 तारीख को रोहनप्रीत से शादी कर सकती हैं। कहा ऐसा भी जा रहा है कि कोविड की वजह से दोनों की शादी दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच होगी। 

नेहा का रोहन के लिए कमेंट

रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, “क्या हो रहा है? गुड मॉर्निंग।” इसके साथ रोहनप्रीत सिंह ने काले रंग का हार्ट इमोजी बनाया, साथ ही स्माइलिंग इमोज बनाई। रोहनप्रीत की इस फोटो पर नेहा कक्कड़ ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “बेबी, तुम बेस्ट हो।”

बता दें कि रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दोनों का रोका हो चुका है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, नेहा कक्कड़ या रोहनप्रीत सिंह की ओर से इसपर अभी तक न तो कोई बयान सामने आया है और न ही रिएक्शन। 

रोहनप्रीत म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप थे। कुछ दिनों पहले फैंस ने रोहनप्रीत इस साल की शुरुआत में शहनाज़ गिल के लिए एक वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी देखा था।

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया