लाइव न्यूज़ :

अक्षय-नीरज की दोस्ती में आई दरार, एक दूसरे के खिलाफ उतारी फिल्में!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 20, 2017 13:43 IST

नीरज ने अक्षय को लेकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं , लेकिन अब उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया है।

Open in App

अक्षय कुमार को बेबी, स्पेशल 26 और रुस्तम जैसी फिल्मों ने करियार को बुलंदियों का एक नया चेहरा दिखाया है। अक्षय की इन सफल फिल्मों का श्रेय जिस इंसान को जाता है वह हैं, नीरज पांडे। नीरज ने अक्षय को लेकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन अब उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया है। अब नीरज पांडे एक नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं, यह भी एक देशभक्ति आधारित फिल्म है। फिल्म का नाम है ‘अय्यारी’, लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे। इस फिल्म में लीड रोल में उनके फेवरेट एक्टर मनोज वाजपेयी हैं, साथ ही इस बार लीड रोल में नजर आ रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा। लेकिन खास बात इस फिल्‍म की रिलीज की तारीख है। 

अक्षय का मात देने की कोशिश 

‘अय्यारी’ देशभक्ति फिल्म है इसलिए नीरज पांडे को इस फिल्म को रिलीज करने के लिए सबसे अच्छी तारीख 26 जनवरी ही लगी। इसलिए उन्होंने यह फिल्म गणतंत्रता दिवस पर रिलीज करने का फैसला कर लिया। अब यहां खास बात यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ भी 26 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। यानी नीरज पांडे और अक्षय कुमार इस बार आमने-सामने होंगे। जहां लोग नीरज पांडे की फिल्मों को पसंद करते हैं वहीं अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग कितनी है ये सभी तो पता है। तो ये कहना मुश्किल है कि किस फिल्म को ज्यादा फायदा होगा। लेकिन एक बात तो तय है कि टक्कर कड़ी है।

क्या आपस में है मनमुटाव

अक्षय फिल्म की डेट की रिलीज का एलान बहुत पहले ही कर चुके हैं। अब नीरज ने मंगलवार को अचानक से फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते 26 जनवरी को रिलीज डेट बता कर दर्शकों को दुविधा में डाल दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आने लगी हैं कि अक्षय और नीरज के बीच मनमुटाव चल रहा है इसी कारण से दोनों ने अपनी-अपनी फिल्म के रिलीज की एक ही तारीख रखी है। दोनों काफी करीबी हैं और एक ही दिन दोनों की फिल्म रिलीज होने से इस तरह की बात का उठना लाजमी है।

टॅग्स :फिल्म क्लैशनीरज पांडेअक्षय कुमारअय्यारीपैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया