लाइव न्यूज़ :

नीना गुप्ता को गे संग शादी करने की दी गई थी सलाह, एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2021 09:45 IST

नीना के मुताबिक उइनकी दोस्त ने कहा था कि इस शादी से वह अपनी लाइफ में सेटल हो जाएंगी और उस शख्स का भी काम हो जाएगा। ये लोगों के लिए शादी होगी मगर दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जिएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीना के दोस्त ने उनके सामने गे से शादी का प्रस्ताव रखा थानीना गुप्ता उस वक्त प्रेग्नेंट थींसतीश कौशिक ने भी नीना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था

मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने अपने निजी जीवन के कई पहलुओं को छुआ है। इस बात को सब जानते हैं कि नीना वेस्टइंडीज प्लेयर सर विवियन रिचर्ड्स संग रिलेशनशिप में थीं। उसी दौरान वह प्रेग्नेंट भी हुईं लेकिन विवियन ने नीना से शादी करने से इंकार कर दिया था। नीना उस वक्त मुश्किल दौर का सामना कर रही थीं।

अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर लिखा है। नीना ने बताया है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तब कई लोगों ने उन्हें शादी करने की सलाह दी थी। इन्हीं में से उनकी एक सहेली भी थीं जो चाहती थीं कि नीना जल्द से जल्द शादी कर लें। और उनपर होने वाली तरह-तरह की बातों पर विराम लग जाए।

उस साथी ने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था वो भी एक गे से। उसने सलाह दी कि उनकी नजर में मुंबई के बांद्रा में एक बैंकर है जो गे है। वो सोसाइटी के ट्रबल्स से छुटकारा चाहता है। ऐसे में  उससे शादी कर सकती हैं। 

नीना के मुताबिक साथी ने कहा था कि इस शादी से वह अपनी लाइफ में सेटल हो जाएंगी और उस शख्स का भी काम हो जाएगा। ये लोगों के लिए शादी होगी मगर दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जिएंगे। मगर इसपर नीना गुप्ता ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने जवाब दिया कि कि वे सिर्फ कंट्रोवर्सी को अवाइड करने के लिए शादी नहीं करेंगी। वे इस मुश्किल वक्त का सामना करेंगी। बता दें तब फिल्ममेकर सतीश कौशिक ने भी उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल