लाइव न्यूज़ :

Vocal For Local: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, गांव की महिलाओं से महज इतने रुपये में बनवाया स्वेटर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 09:47 IST

नीना गुप्ता बीते दिनों फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान और पंगा में नजर आई थीं। दोनों फिल्मों में उन्होंने मां का किरदार निभाया था। उनके आने वाली फिल्में '83' और ग्वालियर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने पीएम मोदी की vocal for local पहल का समर्थन किया है। नीना गुप्ता ने बताया है कि गढ़ मुक्तेश्वर के गांवों में रहने वाली कुछ महिलाओं से उन्होंने स्वेटर बनवाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित किया था।पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील की थी कि वह लोकल के लिए वोकल बनने का प्रयास करें। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा था सब लोग लोकल समान रीदें, बल्कि लोकल का प्रचार भी करें। पीएम मोदी की इस मुहिम का असर अब दिखना शुरू हो गया है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने पीएम मोदी की vocal for local पहल का समर्थन किया है। एक वीडियो साझा करते हुए नीना गुप्ता ने बताया है कि गढ़ मुक्तेश्वर के गांवों में रहने वाली कुछ महिलाओं से उन्होंने स्वेटर बनवाए हैं। इनकी कीमत महज एक रुपये है।

वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, 'मैंने ये लोकल पिछले 15-20 दिन से शुरू किया। यहां मुक्तेश्वर में गांव में लेडीज हैं जिनके पास इस वक्त कोई काम नहीं है, क्योंकि टूरिस्ट नहीं है। मैंने उनसे ये स्वेटर बनवाए हैं। इस एक स्वेटर की कीमत मुझे सबकुछ मिलाकर 1 हजार रुपये पड़ी। उनको काम मिला है। रोजगार मिला है। मुझे स्वेटर मिला है।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने मोजे बनाए हैं। मैं समझ सकती हूं कि इस साल टूरिस्ट सीजन नहीं होने वाला है तो किसी के यहां कमाई नहीं होने वाली है। मैंने उन लोगों को अपने पति के लिए भी स्वेटर बनाने के लिए दिया है। हाथ से बनी चीजों की बात ही कुछ और होती है।'

View this post on Instagram

#VocalForLocal

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

नीना गुप्ता के इस वीडियो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग तरह तरह के कमेंट करके एक्ट्रेस को सराह रहे हैं। नीना गुप्ता बधाई हो फिल्म के जरिए एक बार फिर से सुर्खियों में आईं थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को कई अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।
टॅग्स :नीना गुप्तानरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया