लाइव न्यूज़ :

'हर हर महादेव' फिल्म पर विवाद, संभाजी की चेतावनी के बाद एनसीपी नेता ने रोकी स्क्रीनिंग, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: November 8, 2022 08:37 IST

शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने (हाल ही में रिलीज हुई) मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' और 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' (एक आगामी फिल्म) पर नाराजगी व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने चेतावनी दी थी।संभाजी ने चेताया था कि छत्रपति के जीवन पर आधारित फिल्मों में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जाएगा तो इसका विरोध करेंगे।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ प्रदर्शन हुए, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया। पुणे शहर में, मराठा संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शो में व्यवधान पैदा किया जबकि ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र अवध के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी।

एक दिन पहले, पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने चेतावनी दी थी कि यदि महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह ऐसी फिल्मों का विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने (हाल ही में रिलीज हुई) मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' और 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' (एक आगामी फिल्म) पर भी नाराजगी व्यक्त की। संभाजी ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने कहा, “संभाजी ब्रिगेड' के सदस्यों ने पुणे के एक सिनेमाघर में 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग रोक दी और सिनेमाघर मालिक को चेतावनी दी। 'हर हर महादेव' में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, जबकि जबकि 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' में 'मावले' (छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिक) का भयावह चित्रण किया गया है।”

टॅग्स :Punebollywood newsNCP
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल