लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' में ये किरदार निभाते दिखेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 17:09 IST

हाउसफुल 4 में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के अलावा अक्षय कुमार, रितिश देशमुख, चंकी पाण्डेय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति सेनन, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबती के साथ पिता-बेटी डुओ जॉनी-जेमी लीवर भी नजर आने वाले है।

Open in App

फिल्मकार साजिद नडियावाला की फिल्म हाउसफुल 4 में आय दिन कास्ट में फेर बदल देखी जा रही है। अब इस फिल्म की कास्ट में टैलेंटेड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को भी शामिल कर लिया गया है। खबर के मुताबिक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में बाबा का किरदार प्ले करते हुए दिखाई देंगे।  

खबरों की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दकी अब इस मल्टीस्टार फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि बताया जा रहा है कि फिल्म के कास्ट ने मूवी की शूटिंग खत्म कर दी है। रिपोर्ट्स के हिसाब से एक गाने की शूटिंग इस ही हफ्ते से शुरू की जानी है। इस गाने में नवाजुद्दीन को कास्ट किया जाएगा। 

हाउसफुल 4 के इस गाने में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बाबा के रूप में नजर आयेंगे। माना जा रहा है कि नवाज़ुद्दीन का कैरेक्टर फिल्म की कहानी में महत्वपूर्ण ट्विस्ट ला सकता है।

खबरों से यह भी पता चला है कि यह गाने को शूट करने के लिए मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में बहुत बड़ा सेट सजाया गया है। यह गाने की शूटिंग पांच दिन में खत्म हो जाएगी और इस गाने को गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करेंगे।  

 

दिलचस्प बात तो यह है की यह गाना नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और साजिद नडियादवाला को फिल्म 'किक' के बाद दोबारा एक साथ ले आया है। फिल्म 'किक' जो की नवाज़ुद्दीन के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई थी उसमें भी नवाजुद्दीन ने बेहतरीन अदाकारी की है।

हाउसफुल 4 में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के अलावा अक्षय कुमार, रितिश देशमुख, चंकी पाण्डेय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति सानों, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबती के साथ पिता-बेटी डुओ जॉनी-जेमी लीवर भी नजर आने वाले है। 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस