लाइव न्यूज़ :

भतीजी के यौन उत्पीड़न के आरोप पर सामने आया नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का रिएक्शन, कहा- मैं अकेली नहीं हूं

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 14:15 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने यौन उत्‍पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद अब आलिया सिद्दीकी ने भी सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देभतीजी के शिकायत के बाद आलिया का इस पर रिएक्शन आया है। भतीजी ने दिल्‍ली के जामिया पुलिस स्‍टेशन में यौन उत्‍पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। ऐसे में आलिया ने लॉकडाउन के बीच ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक के लिए नोटिस भिजवा दिया था। एक टीवी चैनल से बात करते हुए आलिया ने खुद इस बात को कंफर्म किया था कि उन्हें नवाज से तलाक चाहिए।

पत्नी से तलाक की बात सामने आने पर पहले से परेशानी झेल रहे परिवार को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर उनकी भतीजी ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। भतीजी ने दिल्‍ली के जामिया पुलिस स्‍टेशन में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। भतीजी के शिकायत के बाद आलिया का इस पर रिएक्शन आया है। 

आलिया सिद्दीकी ने इस मामले को लेकर ट्विटर पर लिखा, 'यह तो बस शुरुआत है। भगवान ने इतना साथ दिया इसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। अभी तो बस शुरुआत है, दुनिया के सामने अभी काफी चौंकाने वाले सच आने बाकी हैं। क्योंकि अकेली मैं नहीं हूं जिसने चुपचाप रहकर परेशानी झेली है। देखना है कि पैसा कितना सच खरीद सकता है और ये किसे-किसे घूस देना जारी रखते हैं।'

बता दें कि ईटाइम्‍स से बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने अपने साथ हुई इस पीड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'मैंने अपने अंकल के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की शिकायत की है। मैं उस दौरान काफी छोटी थी, मेरी उम्र उस समय 9 साल की थी। तब मैं बेड और गुड टच में फर्क नहीं समझ पाती थी। लेकिन जब मैं बड़ी हुई तो मुझे अपने साथ हुए इस यौन उत्‍पीड़न का एहसास हुआ।'

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव