लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया से विवाद पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा- मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है

By शिवेंद्र राय | Updated: March 6, 2023 15:38 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। नवाजुद्दीन ने कहा है कि आलिया को पिछले 2 सालों से हर महीने 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। बच्चों संग दुबई शिफ्ट होने से पहले आलिया को 5-7 लाख रुपये महीने के दिए जा रहे थे। बच्चों के स्कूल की फीस, मेडिकल और ट्रैवल का खर्चा अलग से दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी आलिया से विवाद पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पीकहा- आलिया को पिछले 2 सालों से हर महीने 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैंकहा- झूठ और एक तरफा वीडियोज के जरिए मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है।  नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया की तरफ से लगाए जा रहे गंभीर आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अब तक उनके कुछ न बोलने का गलत फायदा उठाया गया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा,  "मेरी चुप्पी की वजह से मुझे बुरे इंसान का टैग दे दिया गया है। मैं सिर्फ इस तमाशे से बचने के लिए चुप था, क्योंकि ये सभी बातें कभी न कभी मेरे बच्चे पढ़ेंगे। झूठ और एक तरफा वीडियोज के जरिए मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है। लेकिन कुछ चीजें मैं भी बताना चाहूंगा। पहली बात तो ये कि आलिया और मैं कई सालों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। हमारा पहले ही तलाक हो चुका है। लेकिन सिर्फ बच्चों के लिए हमारी आपसी समझ थी। क्या किसी को ये पता है कि मेरे बच्चे इंडिया में क्यों हैं और पिछले 45 दिनों से स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं? मेरे बच्चों को 45 दिन से बंधक बनाया हुआ है। वो दुबई में अपने स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे बताया, "आलिया को पिछले 2 सालों से हर महीने 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। बच्चों संग दुबई शिफ्ट होने से पहले आलिया को 5-7 लाख रुपये महीने के दिए जा रहे थे। बच्चों के स्कूल की फीस, मेडिकल और ट्रैवल का खर्चा अलग से दिया जाता है। मेरे बच्चे जब भी छुट्टियों में इंडिया आते हैं तो वो अपने दादी के साथ ही रहते हैं। उन्हें कोई घर से बाहर कैसे निकाल सकता है।  उसने घर से निकालते समय का वीडियो क्यों नहीं बनाया, जबकि वो तो हर चीज का वीडियो बनाती है।  वो पैसों के लिए ये सब कर रही है।  बच्चों के लिए मुंबई में लैविश सी-फेसिंग अपार्टमेंट भी दिया है। बच्चे छोटे होने की वजह से आलिया को घर का मालिक बनाया गया है।"

बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर अभिनेता पर आरोप लगाया था कि वह पैसों की ताकत के दम पर उनके बच्चे उनसे छीनना चाहते हैं। आलिया ने कहा था कि नवाज ने उन्हें उनके बच्चों के साथ आधी रात को घर से बाहर कर दिया है।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड हीरोसोशल मीडियाइंस्टाग्रामकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'