लाइव न्यूज़ :

गुल पनाग के बेटे ने पीएम मोदी की फोटो देखकर किया ऐसा रिएक्ट, खुद प्रधानमंत्री ने शेयर कर कही ये बात

By भाषा | Updated: October 17, 2019 13:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि बच्चा अपनी माँ में एक ‘‘अद्भुत मेंटर और मार्गदर्शक’’ पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपनाग ने बुधवार को एक साल के अपने बेटे निहाल का वीडियो साझा किया 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं।

अभिनेत्री गुल पनाग और उसके बेटे निहाल के एक वीडियो को ‘‘बेहद प्यारा’’ बताते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि बच्चा अपनी माँ में एक ‘‘अद्भुत मेंटर और मार्गदर्शक’’ पाएगा। पनाग ने बुधवार को एक साल के अपने बेटे निहाल का वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक पत्रिका के कवर पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को पहचानते हुए दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने इसके जवाब में ट्वीट किया, ‘‘बेहद प्यारा! नन्हे निहाल को मेरा आशीर्वाद। वह जो भी करना चाहता है, उसके लिए मैं उसे बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यकीन है कि उसे आपके रूप में एक अद्भुत मेंटर और मार्गदर्शक मिलेगा। @गुलपनाग’’ एक छोटे से वीडियो क्लिप में, पनाग, निहाल के साथ एक पत्रिका की प्रति लिए हुए बैठी हैं, जिसके मुख पृष्ठ पर प्रधानमंत्री की तस्वीर है। वीडियो में वह अपने बेटे से पूछती हैं कि यह कौन हैं और बच्चा जवाब देता है- ‘मोदी’।

माँ उसे ठीक करती हुई कहती हैं, ‘मोदी जी’ कहो। ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट करते हुये अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘निहाल अब पत्रिकाओं और अखबारों में नरेंद्र मोदी को तुरंत पहचान लेता है। खुशी से उनकी ओर इशारा कर मुझे बताता है। अक्सर सुबह में ऐसा होता है। इस बार मैं इसे कैमरे पर रिकॉर्ड करने में कामयाब रही।’’ फिल्म ‘‘डोर’’ की अभिनेत्री ने राजनीति में भी हाथ आजमाने की कोशिश की थी और 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। उन्होंने मार्च 2011 में पायलट ऋषि अटारी से शादी की थी। 

टॅग्स :गुल पनागनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया