लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath: नरेंद्र मोदी के पीएम शपथ ग्रहण समारोह में ये बॉलीवुड हस्तियां होंगी शामिल, देखें लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2024 15:14 IST

Narendra Modi Oath: बॉलीवुड के ये सेलेब्स हो रहे शामिल

Open in App

Narendra Modi Oath: आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह तीसरी बार होगा जब बीजेपी नेता मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए शपथ लेंगे। इस खास अवसर पर देश-विदेश के कई मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। निमंत्रण की सूची में कई बॉलीवुड और फिल्म जगत की हस्तियों को भी न्योता मिला है जो आज शाम दिल्ली में मौजूद हो सकते हैं। समारोह के लिए सुरस्टार रजनीकांत पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और आज वह समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं, कंगना रनौत और हेमा मालिनी तक, कई अभिनेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है।

मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय फिल्मी सितारे चमके, जिसमें मतदाताओं ने नवोदित कंगना रनौत और अरुण गोविल के साथ-साथ सांसद हेमा मालिनी, मनोज तिवारी और रवि किशन पर अपना भरोसा दिखाया। 

कंगना रनौत

अपने पहले चुनाव में, रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में अपने प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया। उन्होंने 5,37,002 वोट हासिल किए, जबकि तत्कालीन रामपुर रियासत के राजा को 4,62,267 वोट मिले, जो मौजूदा राज्य लोक निर्माण मंत्री और छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे भी हैं।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी मथुरा (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा में लगातार तीसरी बार चुनी गईं, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश धनगर के खिलाफ 5,10,064 वोट हासिल किए, जिनके वोटों की संख्या 2,93,407 थी। 

मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा के पूर्व स्टार और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार तिवारी ने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी कन्हैया कुमार को 1.38 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। यह सीट से तिवारी की लगातार तीसरी जीत है। 2024 के आम चुनावों में, उन्होंने 8,24,451 वोट हासिल किए। वह 18वीं लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा बरकरार रखे गए दिल्ली के एकमात्र मौजूदा सांसद थे।

अरुण गोविल

मशहूर बॉलीवुड और टीवी अभिनेता अरुण गोविल बीजेपी के टिकट पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में नजर आएंगे। उन्हें पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी देखा जा सकता है।

रजनीकांत

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के पीएम मोदी के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। साल 2019 में जब पीएम मोदी ने पीएम पद की शपथ ली तो दिग्गज रजनीकांत भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

रवि किशन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार किशन लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए, उन्हें 5,85,834 वोट मिले। उन्होंने समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को 1,03,526 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

गौरतलब है कि देश में 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में भी एक साथ विधानसभा चुनाव हुए। मंगलवार को मतगणना हुई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारकंगना रनौतहेमा मालिनीअरुण गोविलरवि किशनमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?