लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने कहा- हम बीजेपी कार्यकर्ता पद्मावती के नैतिक वंशज, एक है हमारी विचारधारा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 23, 2018 15:34 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं को पद्मावती का नैतिक वंशज बताया है। मोदी कैबिनेट में कृषि राज्य मंत्री शेखावत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "हम बीजेपी कार्यकर्ता पद्मावती के नैतिक वंशज हैं, उन्होंने देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राण त्यागे, हम भी उस विचारधारा में यकीन रखते हैं। हम हमेशा से देश की सांस्कृतिक गरिमा की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।    

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (23 जनवरी) को मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की फिल्म के रिलीज पर रोक हटाने वाले फैसले  के खिलाफ दायर पुनिर्विचार याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो पहले ही फैसला दे चुका है कि पद्मावत पूरे देश में रिलीज होगी। राजपूत करणी सेना समेत कुछ संगठन पद्मावत फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

बीजेपी शासित चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन राज्यों के प्रतिबंध के खिलाफ संजय लीला भंसाली ने सुप्रीम कोर्ट ने अपील की। देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने पद्मावत के हक में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा प्रमाणपत्र मिलने के बाद देश में कहीं भी इसकी रिलीज पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कानून-व्यवस्था कायम रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

 

पद्मावत पहले पद्मावती नाम से रिलीज होने वाली थी। फिल्म के विवादों से घिर जाने के बाद सीबीएफसी ने इसका नाम बदलकर पद्मावत रखने का सुझाव दिया जिसे निर्माताओं ने स्वीकार कर लिया। सीबीएफसी ने फिल्म में छह बदलाव करने का भी सुझाव दिया जिसे निर्माताओं ने स्वीकार कर लिया। राजपूत करणी सेना ने धमकी दी है कि वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

 

टॅग्स :पद्मावतपद्मावतीनरेंद्र मोदीसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच