लाइव न्यूज़ :

B'day Special : महेश बाबू से पहले इस अभिनेता पर भी आया था नम्रता का दिल, पढ़ें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 22, 2018 12:41 IST

मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई और फैंस के दिलों में छा गईं।

Open in App

मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सुंदरी नम्रता शिरोडकर का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड की छुईमुई सी दिखने वाली नम्रता आज सिनेमा से कोसों दूर हैं। 1993 में मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई और फैंस के दिलों में छा गईं। वह मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भी पांचवें स्थान पर रही थीं। नम्रता आखिरी बार फिल्म 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' और 'रोक सको तो रोक लो' में नजर आई थीं।  

नम्रता की पढ़ाई व परिवार

नम्रता महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी 1972 को जन्मी थीं। नम्रता ने मुंबई के फेमस मीठीबाई कॉलेज में हुई। नम्रता के परिवार का फिल्मों से पुराना नाता था। उनकी दादी मीनाक्षी अभिनेत्री थीं। उनकी बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर भी कई हिट फिल्मों में आ चुकी थीं। नम्रता ने 21 साल की उम्र में 1993 में मॉडलिंग से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। वो एक बेहद कामयाब मॉडल बनीं जिसके बाद उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे।

यूं शुरू हुआ फिल्मी करियर

नम्रता ने साल में 'जब प्यार किसी से होता है' (1998) में छोटी सी भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म 'पूरब की लैला, पश्चिम का छैला' साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो पहली बार स्विम सूट पहनकर बड़े पर्दे पर आईं तो चर्चा का केंद्र बन गईं। इसके बाद वह एक सुपरहिट फिल्म 'वास्तव' (1999) में संजय दत्त के साथ दिखाई दीं। एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा। 

महेश के पहले इस अभिनेता पर आया नम्रता का दिल

नम्रता बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो लव अफेयर्स से दूर रहीं। लेकिन फिर भी एक ऐसा अभिनेता उनको भी मिला जिस पर उनका दिल आया। 1999 में आई वास्तव की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर महेश मंजरेकर से उनकी नजदीकियाँ बढ़ने लगीं। दोनों के बीच अफ़ेयर की खबरें सुर्खियों में रहीं। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। महेश मंजरेकर पहले से शादीशुदा थे। दोनों के बीच ब्रेकअप की ये बड़ी वजह मानी जाती है।

साउथ के सुपर स्टार का थामा दामन

साल 2000 में तेलुगु फिल्म 'वानसी' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू, नम्रता से उम्र में तीन साल छोटे हैं। मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए- गौतम और सितारा।

याद रखने वाली फिल्में

फिल्म 'पुकार', 'हेराफेरी', 'अस्तित्व' 'कच्चे धागे', तेरा मेरा साथ रहे' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में नम्रता ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन इन फिल्मों में इनका सहयोग कम था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण की फिल्में करनी शुरू कर दीं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया