लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले विवादों में घिरी अक्षय की 'हाउसफुल 4', लगा ये गंभीर इल्जाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 3, 2019 16:47 IST

Akshay Kumar Upcoming Movie Housefull 4: अक्षय कुमार एक नई फिल्म के जरिए फैंस से जल्द रूबरू होने वाले हैं। फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाउसफुल 4 पर चोरी का हाल ही में आरोप लगा हैमल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था

अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सनोन, रितेश देशमुख समेत कई सितारों से सजी फिल्म 'हाउसफुल 4' अब नई मुसीबत में फंस गई है. बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ चले 'मी टू' कैम्पेन के दौरान नाना पाटेकर और डायरेक्टर साजिद खान का नाम उछलने के बाद सुर्खियों में रही इस फिल्म पर अब चोरी का इल्जाम लगा है.

जी हां, फिल्म पर साउथ की एक फिल्म का म्यूजिक चुराने का आरोप लगा है. मल्टीस्टारर 'हाउसफुल 4' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर और गाना 'एक चुम्मा' रिलीज किया गया है और ट्रेलर के साथ-साथ गाना भी सिनेप्रेमियों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में फिल्म पर म्यूजिक चोरी का इल्जाम लगा है.

कहा जा रहा है कि इस फिल्म का म्यूजिक साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'कैदी नं. 150' जैसा लग रहा है. सूत्रों ने कहा, ''फिल्म 'हाउसफुल 4' के मेकर्स ने जो म्यूजिक लिया है वह केवल ट्रेलर में है या फिर पूरी फिल्म में है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है.''

बता दें कि 'कैदी नं. 150' का बैकग्राउंड स्कोर देवी श्रीप्रसाद ने दिया था. इस समय वे भारत से बाहर हैं. उनके स्वदेश लौटने पर इस मामले में उचित कदम उठाया जा सकेगा. बहरहाल, 'हाउसफुल 4' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में एक है. इसे बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है. इसकी कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है. फिल्म के सभी किरदारों ने डबल रोल किया है. अक्षय कुमार का पहला किरदार साल 1419 का होगा, जिसमें वह एक राजकुमार के रोल में दिखेंगे, जबकि दूसरा किरदार 2019 में एक बार्बर का होगा.

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमाररितेश देशमुखबॉबी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल