लाइव न्यूज़ :

Munawwar Faruqui Post: पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारुकी का पहला पोस्ट, हुक्का बार रेड मामले फंस गए थे कॉमेडियन

By अंजली चौहान | Updated: March 27, 2024 15:05 IST

Munawwar Faruqui Post : जेल से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारुकी ने एक सेल्फी शेयर की जिसने फैन्स का ध्यान खींचा

Open in App

मुंबई: कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकीमुंबई पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दिए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। रिहाई के बाद, मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सेल्फी साझा की, जिसमें बताया गया कि वह शहर से बाहर जा रहे हैं। थके हुए दिख रहें कॉमेडियन ने हवाई अड्डे से एक तस्वीर साझा की और अपनी मनःस्थिति साझा की।

फोटो के साथ मुनव्वर ने लिखा, ""थके हुए हैं और यात्रा कर रहे हैं।" तस्वीर में वह टोपी के साथ काली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्थान को जियो-टैग किया। 

दरअसल, मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में ले लिया था। मुंबई पुलिस एक हुक्का बार में रेड करने पहुंची थी जहां पर मुनव्वर भी मौजूद थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया हालांकि, कुछ देर बार कॉमेडियन को रिहा कर दिया गया।

मुंबई पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा, "मुनव्वर छापे में हिरासत में लिए गए लोगों में से एक था। बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को हिरासत में लिया गया और कल रात किला क्षेत्र में एक हुक्का बार पर छापे में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छापेमारी मुंबई के बोरा बाजार के एक हुक्का बार में हुई. रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें लिखा है, “हमारी टीम ने हर्बल के रूप में तंबाकू के इस्तेमाल की सूचना के आधार पर हुक्का बार पर छापा मारा। हमने प्रयुक्त पदार्थों की प्रकृति निर्धारित करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया है। हिरासत में लिए गए लोगों में फारुकी भी शामिल है।”

मुनव्वर सहित हिरासत में लिए गए सभी लोगों पर कथित तौर पर आईपीसी की धारा 283 (सार्वजनिक रास्ते या नेविगेशन लाइन में खतरा या बाधा), 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीमुंबई पुलिसबिग बॉस 17सोशल मीडियाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?