लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर विवादों से घिरीं कंगना, पुलिस ने जारी किया समन

By स्वाति सिंह | Updated: August 19, 2018 19:50 IST

कंगना का दावा है कि घर खरीदते वक्त 20 लाख रुपये बकाया रह गया था जिसका भुगतान वह अब कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाया।

Open in App

मुंबई, 19 अगस्त:बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिर एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, मुंबई के खार पुलिस स्टेशन ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगौली को समन भेजा है। मुंबई के ही एक प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद उन्हें समन भेजा गया है। आरोप यह है कि कंगना ने पाली हिल में एक बंगला खरीदा था लेकिन अभी तक उसकी पेमेंट पूरी नहीं की है।

वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना का दावा है कि घर खरीदते वक्त 20 लाख रुपये बकाया रह गया था जिसका भुगतान वह अब कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डीलर पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा डील के बाद अब प्रॉपर्टी डीलर और ज्यादा पैसों की मांग कर रहा है। बता दें कि जुलाई में प्रॉपर्टी डीलर ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ समन जारी किया है। 

बता दें कि हाल ही में कंगना रानौत की मच अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला पोस्‍टर रिलीज हुआ है। इस फिल्‍म कहानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है, जिसमें कंगना लीड रोल में हैं। कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी तात्या टोपे, सोनू सूद सदाशिव और अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। कंगना की इस फिल्म को लेकर विवाद भी हो चुका है।आरोप है कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ किया गया है। 

बता दें कि साल 1858 में 18 जून को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में अंग्रेजों की सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हो गई थीं। वहीं इस फिल्म के अलावा कंगना 'मेन्टल है क्या' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी होंगे। प्रकाश कोवेलामुडी की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले उन्होंने तेलुगु सिनेमा के लिए कई सारी फिल्में बनाई है। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया