लाइव न्यूज़ :

अरमान कोहली ड्रग्स मामले में गिरफ्तार, एनसीबी ने कल मारा था एक्टर के घर पर छापा

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2021 11:17 IST

अरमान कोहली के घर पर शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापा मारा था। एनसीबी के अनुसार अब गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापा मारा था।मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आज ही अरमान कोहली को कोर्ट में पेश किया जाएगा।अरमान कोहली टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रतियोगी भी रह चुके हैं। 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले शनिवार को अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापा मारा था। साथ ही पूछताछ के लिए एनसीबी उन्हें अपने साथ ले गई थी। साथ ही छापे के बाद एनसीबी जोनल डायरेक्टर (मुंबई) समीर वानखेड़े ने बताया था कि अरमान कोहली एनसीबी के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे थे।

एनसीबी की एक टीम ने शनिवार शाम में कोहली के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित एजेंसी के कार्यालय ले जाया गया क्योंकि उनके घर से कुछ नशीला पदार्थ मिला था। 

एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से संक्षिप्त मात्रा में कोकीन मिली थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ विक्रेता, अजय राजू सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

कोहली ने अन्य फिल्मों के अलावा सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में अभिनय किया है और वह टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रतियोगी भी रह चुके हैं। 

कोहली के खिलाफ यह कार्रवाई एक दिन पहले यहां केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी द्वारा टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी के बाद की गई।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अरमान कोहलीNCB Mumbaiबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल