लाइव न्यूज़ :

मुंबई क्राइम ब्रांच ने केनरीन कंपनी के CEO प्रदीप बख्शी के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस, इसी कंपनी ने बनाए थे हॉटशॉट ऐप

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2021 10:32 IST

अश्लील फिल्मों के निर्माण और उनके प्रसारण को लेकर गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी पर भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा है। क्राइम ब्रांच ने केनरीन कंपनी के सीईओ प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपति राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी पर भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा हैक्राइम ब्रांच ने केनरीन कंपनी के सीईओ प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है प्रदीप बख्शी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट अपलोड का काम करते थे

अश्लील फिल्मों के निर्माण और उनके प्रसारण को लेकर गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी पर भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा है। क्राइम ब्रांच ने केनरीन कंपनी के सीईओ प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। क्राइम ब्रांच ने अपनी तहकीकात में प्रदीप बख्शी के खिलाफ भी सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक प्रदीप बख्शी यूके में रहकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट अपलोड करने का काम किया करता था। केनरीन वही कंपनी जिसने हॉटशॉट का निर्माण किया है। 

मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि ब्रिटेन में रह रहे प्रदीप बख्शी और राज कुंद्रा कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी रैकेट के मास्टरमाइंड थे। प्रदीप बख्शी लंदन स्थित केनरिन लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं। भारत में राज कुंद्रा की देख-रेख में अश्लील फिल्मों का निर्माण होता था और फिर इसे ब्रिटेन प्रदीप बख्शी के पास भेजा जाता था। 

अश्लील फिल्म बनाने और प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा और उनके समूह के अन्य सदस्यों के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत से संकेत मिला है कि गूगल प्ले द्वारा नीति के उल्लंघन के कारण ओटीटी ऐप हॉटशॉट को ब्लॉक करने के बाद उन्होंने दूसरी योजना तैयार कर रखी थी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘प्लान बी’ के तहत अश्लील सामग्री के निर्माण और प्रसार के अवैध कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नया ऐप शुरू किया जाने वाला था।

हॉटशॉट ऐप बैन होने के बाद राज का ये था 'प्लान बी'

मुंबई अपराध शाखा ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में सोमवार रात अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा (45) को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर कथित व्हाट्सऐप बातचीत के कम से कम चार स्क्रीनशॉट आए हैं जिसमें कुंद्रा ‘एच अकाउंट’ ग्रुप के दूसरे सदस्य के साथ ‘प्लान बी’ की चर्चा कर रहे थे। ग्रुप के एक सदस्य ने मेल के स्क्रीनशॉट को साझा किया जो ऐप (हॉटशॉट) की स्थिति के बारे में गूगल प्ले टीम ने भेजा था। इस पर कुंद्रा ने कथित तौर पर जवाब दिया, प्लान बी के तहत ज्यादा से ज्यादा दो-तीन हफ्ते में लाइव आईओएस और एंड्रायड पर नया ऐप शुरू किया जाएगा।’

इस बातचीत के दौरान रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट नामक सदस्य ने कुंद्रा से पूछा, ‘तब तक क्या हम सभी बोल्ड फिल्मों को रोक देंगे और प्ले स्टोर पर फिर से अपील करेंगे।  पुलिस ने मलवानी थाने में चार फरवरी को दर्ज मामले में कुंद्रा को सोमवार को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताया था। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!