लाइव न्यूज़ :

रिचर्ड गेयर के किसिंग विवाद मामले में कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को दी राहत, कहा- "एक्ट्रेस की ओर से अश्लीलता जाहिर नहीं"

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2023 15:05 IST

मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने पिछले सप्ताह बॉलीवुड अभिनेत्री शेट्टी को मामले में आरोपमुक्त करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा, "उनकी ओर से अश्लीलता स्पष्ट नहीं है।"

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी को मुंबई की एक कोर्ट ने किसिंग विवाद में दी राहत हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे के साथ किसिंग विवाद को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला कोर्ट ने कहा कि एक्ट्रेस की ओर से कोई अश्लीलता जाहिर नहीं

मुंबई: साल 2007 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर के अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को चूमने वाले अश्लीलता के मामले में मुंबई की एक अदालत कहा कि सड़क या सार्वजनिक परिवहन पर एक महिला को इस तरह की घटनाओं में 'भागीदारी' के रूप में नहीं देखा जा सकता है। 

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि महिला पक्ष पर कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता है। इस मामले में अभिनेत्री ने नहीं चूमा है बल्कि उन्हें चूमा गया था।

मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने पिछले सप्ताह बॉलीवुड अभिनेत्री शेट्टी को मामले में आरोपमुक्त करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा, "उनकी ओर से अश्लीलता स्पष्ट नहीं है।"

दरअसल, मामला साल 2007 का है जब हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर ने शिल्पा शेट्टी के गालों पर किस किया था। उस वक्त राजस्थान में एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम के लिए मंच पर एक साथ दोनों गए थे। 

मामले में अभियोजन पक्ष ने कहा कि शिल्पा शेट्टी के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 के तहत अश्लीलता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व(निषेध) अधिनियम के तहत आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत थे और मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द करने की प्रार्थना की थी। 

हालांकि, अधिवक्ता प्रशांत पाटिल द्वारा प्रस्तुत शिल्पा शेट्टी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि निचली अदालत का आदेश उचित और कानूनी था। आरोप तय करने के लिए कोई सबूत नहीं है और इसलिए दिए गए आदेश में कोई विकृति नहीं है। ऐसे में इस आवेदन को खारिज करने की जरूरत है। 

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा, "एक महिला को सड़क पर छेड़ा जाना या सार्वजनिक रास्ते या सार्वजनिक परिवहन पर छुआ जाना मानसिक अपराधीता की हद तक आरोपी या सहभागी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल