लाइव न्यूज़ :

धोनी एंटरटेनमेंट ने की तमिल प्रोजेक्ट लेट्स गेट मैरिड की घोषणा, जानें लीड एक्टर्स के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 27, 2023 15:25 IST

एमएस धोनी ने मोशन पोस्टर के साथ पहली परियोजना लेट्स गेट मैरिड की घोषणा की। तमिल फिल्म में हरीश कल्याण और नादिया मोइदु होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपने पहले प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।ये एक तमिल फिल्म होने वाली है जिसका शीर्षक लेट्स गेट मैरिड है।मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया।

मुंबई: क्रिकेट की दुनिया में एक सफल पारी खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म इंडस्ट्री में हाथ अजमाने को तैयार हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपने पहले प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। ये एक तमिल फिल्म होने वाली है जिसका शीर्षक लेट्स गेट मैरिड है।

मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया। फिल्म लेट्स गेट मैरिड का निर्देशन रमेश थमिलमनी करेंगे। इसमें हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में होंगे। शीर्षक की घोषणा करते हुए धोनी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम धोनी एंटरटेनमेंट के पहले प्रोडक्शन लेट्स गेट मैरिड को साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

मोशन पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है। इसे एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। हरीश कल्याण को प्यार प्रेमा कधल, धर्म प्रभु और ओह मन्ना पेन्ने जैसी परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर इवाना को हाल ही में तमिल कॉमेडी लव टुडे में देखा गया था।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकी परिकल्पना धोनी एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक साक्षी सिंह धोनी ने की है। एक बयान के अनुसार, फिल्म की अवधारणा साक्षी द्वारा लिखी गई थी। इसे निर्देशक रमेश थमिलमनी द्वारा एक कहानी में विकसित किया गया। पिछले साल धोनी के एक आगामी तमिल प्रोजेक्ट में नयनतारा का समर्थन करने की खबरें थीं। मगर धोनी एंटरटेनमेंट ने एक रिपोर्ट के माध्यम से इसे अफवाह बताया।

टॅग्स :Mahendra Singh DhoniMS Dhoni
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटIPL 2026: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक ही मैच में एमएस धोनी के आईपीएल के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

क्रिकेट'आज खेल रहे हैं': सुरेश रैना ने CSK बनाम MI मुकाबले के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी की पुष्टि की | VIDEO

क्रिकेटसंजू सैमसन ने एक खास लिस्ट में एमएस धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, IPL में एक बड़ा मुकाम हासिल किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी