लाइव न्यूज़ :

एमपी के दीप गौतम का 'अमेरिका गॉट टैंलेंट' में हुआ चयन, ऑडिशन में कई कलाकारों को पछाड़ हुए सलेक्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 13:08 IST

पॉपिंग डांस में निपुण दीप को रोबोटिक्स डांस खूब पसंद हैं। हालांकि वह कुछ अलग करना चाहता था। लिहाजा उसने 'टॉय डांस' के बारिकियों को सीखने का विकल्प ही चुना। पॉपिंग से टॉय डांस की राह चुनना दीप के लिए आसान नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देदीप गौतम की मानें तो शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश ने उसके सपनों को पूरा करने में मदद कीसाल 2019 में सोनी सब टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडिया के मस्त कलंदर' में सेमी-फाइनल तक का सफर तय किया

नई दिल्ली। मेहतन और लक्ष्य एक साथ साधे जाएं तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के रहने वाले दीप गौतम ने कर दिखाया है। दीप गौतम ने कई कलाकारों को पछाड़ते हुए अमेरिकी रिएलिटी शो 'अमेरिका गॉट टैलेंट' में जगह बना ली है। अमेरिका के पॉपुलर शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-16, 17 के ऑडिशन के लिए दीप का चयन हुआ है। 

हालांकि अमेरिका के इस लोकप्रिय शो तक पहुंचने के लिए दीप को काफी मेहनत करनी पड़ी। रिश्तेदारों, दोस्तों ने उसके टैलेंट का मजाक उड़ाया। पॉपिंग डांस में निपुण दीप को रोबोटिक्स डांस खूब पसंद हैं। हालांकि वह कुछ अलग करना चाहता था। लिहाजा उसने 'टॉय डांस' के बारिकियों को सीखने का विकल्प चुना। पॉपिंग से टॉय डांस की राह चुनना दीप के लिए आसान नहीं था। हेयर कलर से लेकर खिलौनों की तरह खुद के कपड़े डिजाइन किए। इसके लिए दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसका काफी मजाक बनाया। लेकिन दीप अपने लक्ष्य पर कायम रहा।

दीप की मानें तो शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश ने उसके सपनों को पूरा करने में मदद की। दीप के कई वीडियोज जोश पर मौजूद हैं जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया। उसके बनाए कंटेट को काफी सराहना और प्यार मिलता है। दीप का एक सपना है कि उसका खुद का एक डांस स्टूडियो हो जिसमें वह औरों को इसमें प्रशिक्षित कर सके।

बता दें कि दीप ने साल 2019 में सोनी सब टीवी द्वारा होस्ट किए गए डांस रियलिटी शो 'इंडिया के मस्त कलंदर' में सेमी-फाइनल तक का सफर तय कर चुका है। इसके साथ ही दीप तेलुगु रियलिटी शो "डांसी प्लस" के टॉप 12 में भी जगह बना चुके हैं। अमेरिका के पॉपुलर शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-16, 17 के ऑडिशन के लिए दीप का चयन हो चुका है।  

टॅग्स :Madhya Pradeshbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच