लाइव न्यूज़ :

'मरजांवा' के रिलीज से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान,अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली फिल्में आपको अधिक सिखाती हैं

By भाषा | Updated: November 10, 2019 15:47 IST

सिद्धार्थ की हालिया रिलीज हुईं फिल्में ‘बार-बार देखो’, ‘द जेंटलमैन’, ‘अय्यारी’ और ‘जबरिया जोड़ी’ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। सिद्धार्थ ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘जो फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, वह आपको अधिक सिखाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि जीवन में हर असफलता कुछ सिखाती है अभिनेता ने कहा, ‘‘यदि आप डरते हुए काम करते हैं तो वहीं से अंत शुरू हो जाता है।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि जीवन में हर असफलता कुछ सिखाती है और जिंदगी में असुरक्षाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना आवश्यक है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी हिट फिल्म से सात साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ की हालिया रिलीज हुईं फिल्में ‘बार-बार देखो’, ‘द जेंटलमैन’, ‘अय्यारी’ और ‘जबरिया जोड़ी’ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

सिद्धार्थ ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘जो फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, वह आपको अधिक सिखाती है।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने के दौरान फिल्म निर्माण के विभिन्न विभागों की महत्ता को समझा और उन्हें सीखा है। सिद्धार्थ ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करें और वे अधिक से अधिक दर्शकों को पसंद आएं। उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतत: एक कारोबार है। बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन मायने रखता है।

यदि फिल्म में कुछ अच्छा है तो उस पर ध्यान जाता है।’’ सिद्धार्थ ने उम्मीद जताई कि उनकी असफलताएं उन्हें प्रभावित नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता के तौर पर स्वयं को निखारना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘यदि आप डरते हुए काम करते हैं तो वहीं से अंत शुरू हो जाता है। मैं डर को कम करने की कोशिश करता हूं। मेरी फिल्में काफी अलग हैं और मैंने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की है।’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?