लाइव न्यूज़ :

साल के पांच भोजपुरी गाने जिन्होंने यूट्यूब पर तोड़े बड़े-बड़े रिकॉर्ड

By धीरज पाल | Updated: December 23, 2017 17:06 IST

हर साल भोजपुरी में कई फिल्में रिलीज होती हैं। ये फिल्में न केवल उत्तर भारत में होती हैं बल्कि देश के कोने-कोने में इन फिल्मों को रिलीज किया जात है।

Open in App

यूट्यूब पर भोजपुरी गानों का पूरा संसार है। इनको देखने वालों की संख्या पंजाबी, बंगाली व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गानों से बिल्कुल कम नहीं है। हाल में एक 'चन्ना मेरेया' गाने की एक क्लिप अचानक से वायरल होने लगी जब अनुष्का की शादी हुई। क्लिप में एक भोजपुरी गाने के बोल डाल दिए गए हैं। बोल इस तरह हैं, 'पियवा से पहिले हमार रहलु...'।

जब आप इस गाने के असली वर्जन को ढूंढ़ेगे तो पाएंगे कि यह भोजपुरी का चर्चित गाना है। इस मौके पर हम आपके साथ साल के सबसे चर्चित पांच भोजपुरी गानों को पेश कर रहे हैं।

पियवा से पहिले हमार रहलु...

'याद कर जहिया कुंवार रहलू, पियवा से पहिले हमार रहलु...' इसका मतलब है, 'याद करो, शादी से पहले तुम मेरी थी।'  9 सिंतबर को वेव म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक लगभग 3.7 करोड़ बार देखा गया है। इस गाने के बोल लिखे है अरुण बिहारी और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। गाने को रितेश पांडे और खुश्बू तिवारी 'केटी' ने गाया है। 

रात दिया बुताके पिया

यह भोजपुरी जगत का पहला ऐसा गाना है जिसे यूट्यूब पर 10 करोड़ से अधिक बार देखा गया। 27 मार्च 2017 को वेव म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग 107 करोड़ लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह और इंदु सोनाली ने इस गाने को गाया है और इसके बोल लिखे हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी ने। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ आम्रपाली दूबे हैं। इस गाने को भोजपुरी फिल्म सत्या में भी प्रयोग किया गया है। 

सज के सवर के

भोजपुरी फिल्म मुकद्दर का यह गाना काफी हिट साबित हो रहा है। वेव म्यूजिक द्वारा 30 सितंबर को अपलोड इस गाने को अबतक 3 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। खेसारी लाल यादव और प्रिंयका सिंह ने इस गाने को गाया है और आजाद सिंह ने इस गाने के बोल लिखे  हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दूबे है।

पातर छितर छोटकी जहजिया

इस साल फरवरी में यूट्यूब पर आए इस गाने ने अबतक 3 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। वेव म्यूजिक द्वारा अपलोड इस वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल लिखा है मनोज मतलबी ने। 

लुलिया का मांगेले

भोजपुरी फिल्म सत्या का यह गाना यूट्यूब पर देखे जाने वाला सबसे ज्यादा है। इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने गाया है। 30 मार्च को वेव म्यूजिक द्वारा अपलोड इस वीडियो को अबतक 3 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।

टॅग्स :भोजपुरीबॉलीवुड स्टार
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया