लाइव न्यूज़ :

गोल्ड डिगर कहे जाने पर मोनाली ठाकुर ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, कहा- पति से ज्यादा करती हूं कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2020 19:46 IST

मशहूर बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) ने गोल्ड डिगर कहे जाने पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो अपने पति से ज्यादा कमाई करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोनाली ने साल 2017 में स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्टोरेंट मालिक माइक रिचर से शादी की थीमोनाली ने उन ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है जिन्होंने उन्हें गोल्ड डिगर कहा था

अपनी सुरीली आवाज से सबको मोहित कर लेने वालीं मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि वो तीन साल पहले ही शादी कर चुकी हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्टोरेंट मालिक माइक रिचर (Maik Richter) से शादी रचाई है। ऐसे में ट्रोलर्स ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा था। इसी क्रम में सिंगर ने भी ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा।

सिंपल तरीके से हुई थी मोनाली की शादी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मोनाली ने लिखा, 'तीन साल से अधिक समय पहले इन दो क्रेजी लोगों ने शादी की थी। शादी का सेलिब्रेशन बहुत सिंपल था। इस दिन हम दोनों ओवर साइज्ड कपड़े पहने थे जिन्हें हमने आखिरी पल में बांद्रा से खरीदा था। हम दोनों स्कूल के उन बच्चों की तरह लग रहे थे जो किसी प्ले में जा रहे हों।' मोनाली ने बताया कि उन्होंने सूट सलवार के साथ स्नीकर्स पहने थे क्योंकि उनके पास समय नहीं था। 

मोनाली ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

मोनाली ने आगे लिखा, 'सोशल मीडिया पर कुछ दुखी जीव हैं जिनमें हिम्मत नहीं है और मुझे बोल रहे हैं। मैं बता दूं कि जो मुझे गोल्ड डिगर बोल रहे हैं वो केवल अपनी विफलताओं को दिखा रहे हैं। मैंने इस शख्स से शादी की क्योंकि वो मेरी कामयाबी, ताकत और आजादी का जश्न मना सकते हैं। यह स्वीकार करना आपके लिए मुश्किल होगा लेकिन बता दूं कि ये 'गोल्ड डिगर' अपने कामयाब बिजनेसमैन पति से ज्यादा कमाती है। आप सबको निराश करने के लिए माफी चाहती हूं। यहां कोई ड्रामा नहीं।'

अपनी शादी को लेकर मोनाली ने कही ये बात

बता दें, सिंगर ने कुछ समय पहले अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया था, 'मेरी शादी की खबर से कई लोगों को हैरानी होगी क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में मेरे किसी दोस्त को ना हीं इसके बारे में जानकारी थी ना ही शादी में किसी को न्यौता दिया गया था। हम सेरेमनी और इसकी एनाउंसमेंट को टालते रहे और देखते देखते तीन साल बीत गए।' मोनाली ने कहा कि वो जानती हैं कि यह बात जानकर उनके दोस्त, साथी और शुभचिंतक खुश नहीं होंगे।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया