लाइव न्यूज़ :

PM Modi Biopic: विवेक ओबेरॉय के दिखे जबरदस्त मोदी के 9 अवतार, संघ प्रचारक से PM तक का दिखा सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 19, 2019 09:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर रहे विवेक ओबेरॉय का नया लुक पोस्टर सामने आया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर रहे विवेक ओबेरॉय का नया लुक पोस्टर सामने आया है।  ये  फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' आगामी 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे विवेक ओबेरॉय के किरदार के अलग-अलग लुक सामने आए हैं।

 इन कुल 9 तस्वीरों में पीएम मोदी का हर अंदाज दिखाने की कोशिश की गई है। ये सभी लुक मोदी के यंग एज के हैं जिसमें विवेक काफी कन्विंसिंग लग रहे हैं। पोस्टर में विवेक ओबेरॉय कभी साफा बांधे, कभी टोपी लगाए तो कभी उम्रदराज लुक को सफेद बालों से जस्टिफाई कर रहे हैं।  

पोस्टर में एक लुक ऐसा भी है जिसमें विवेक साधु की तरह कपड़े पहने बड़ी दाढ़ी और माला डाले दिख रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि ये लुक उस दौरान का है जब मोदी हिमालय की गुफाओं में रहे। साल 2014 के आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को भी फिल्म में बखूबी शूट किया गया है। 

इस फिल्म का निर्देशन 'मैरीकोम' तथा 'सरबजीत' जैसी फिल्में बना चुके ओमंग कुमार कर रहे हैं। फिल्म में मनोज जोशी ने अमित शाह का किरदार निभाया है। जरीना वहाब पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, प्रशांत नारायणन और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता भी नजर आएंगी।

 निर्देशक के मुताबिक इस फिल्म में नरेंद्र दामोदरदास मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक विनम्र शुरु आत से लेकर 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने तक के सफर को दिखाया जाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?