लाइव न्यूज़ :

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने बताया ससुर की तबीयत का हाल, कहा- ""पिताजी बिल्कुल ठीक हैं..."

By अंजली चौहान | Updated: February 11, 2024 10:52 IST

Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने बॉलीवुडलाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में दिग्गज अभिनेता के स्वास्थ्य अपडेट का खुलासा किया।

Open in App

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार मिथुन चक्रवर्ती के फैन्स आज भी उन्हें बहुत चाहते हैं। एक्टर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की खबर सामने आई। जिसके बाद फैन्स काफी परेशान हो गए लेकिन जल्द ही उनके बेटे ने पुष्टि कि की एक्टर अब ठीक है।

हालांकि, शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच शनिवार को उनके फैन्स हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, बॉलीवुडलाइफ ने मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा से विशेष रूप से संपर्क किया और एक्टर का हाल जाना। मदालसा शर्मा जो कि अनुपमा फेम कव्या हैं, उन्होंने कहा, ""पिताजी बिल्कुल ठीक हैं। वह सिर्फ नियमित जांच के लिए गए थे। तनाव की कोई बात नहीं है।"

इससे पहले एक्टर के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने भी मीडिया को बताया था कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं। बेटे मिमोह चक्रवर्ती और बहू द्वारा मिथुन दा को आश्वस्त करने के बीच अपोलो अस्पताल ने अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में एक बयान जारी किया है।

उन्होंने मीडिया को सूचित किया है कि अनुभवी अभिनेता को मस्तिष्क के इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) का पता चला है। स्टैंडबाय में यह कहने के बाद, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह बिल्कुल ठीक है और पूरी तरह से होश में है और अच्छी तरह से उन्मुख है। 

बता दें कि शुक्रवार को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की तबीयत को लेकर तमाम खबरें मीडिया में आ रही थीं लेकिन परिवार का कहना है कि वह बिल्कुल ठीक हैं।  

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस