लाइव न्यूज़ :

Mirzapur 2: नेता जी बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे मत बनो... 'मिर्जापुर 2' के 10 भौकाल मचाने वाले डायलॉग्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2020 13:18 IST

'मिर्जापुर' के डायलॉग्स को फैन्स ने खूब पसंद किया था और आज भी वो सबकी जुबान पर चढ़े हुए हैं, आइए बताते हैं 'मिर्जापुर 2' के 10 बेस्ट डायलॉग्स कौन से हैं...

Open in App
ठळक मुद्देदो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका हैमिर्जापुर 2' के सभी 10 एपिसोड ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर आ चुके हैं

अमेजन प्राइम की फेमस वेब सीरीजमिर्जापुर 2 का प्रीमियर 22 अक्टूबर को हो गया है। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज का फैन्स पिछले काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे । 'मिर्जापुर 2' के सभी 10 पार्ट को गुरुवार को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किए गए हैं। 

मिर्जापुर के इलाक़ों में प्रतिशोध, षड्यंत्र, रोमांस, ड्रामा और दुर्जेय नारी शक्ति की असंख्य परतों के ज़रिए नई कहानी, गन, ड्रग्स और अधर्म की गंदी दुनिया में इसका कथानक और भी गहरा होता चला जाता है। इस बार की सीरीज में कई नए कलाकारों को एंट्री दी गई है। फिर भी मिर्जापुर 2 वो कमाल नहीं कर पाई है, जिसकी उम्मीद की गई थी।

 इस बार सीरीज में कहानी से ज्यादा गालियों और क्राइम पर फोकस किया गया है। बहुत जगह आपको देखकर लगेगा कि इन सीन्स की सीरीज में जरुरत ही नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी सीरीज में कई ऐसे दमदार डायलॉग हैं जिन्होंने फैंस के बीच भौकाल मचा दिया है-

1- बातें ज्यादा हुई नहीं, बस आहट लेकर आ गए

2- शादीशुदा मर्द को अपनी स्त्री से भय न हो तो इसका मतलब है कि शादी में कुछ गड़बड़ है

3- औरत चाहे चंबल की हो या पूर्वांचल की, जब गन उठाई है तो इसका मतलब है कि दिक्कत में है

4- शर्मा से क्या शर्माना, दिस इज ए कॉमन डिजीज

5- कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं और कुछ को बनाना पड़ता है, इनको बाहुबली बनाएंगे

6- दिखाते समय कॉन्फिडेंस हो तो पब्लिक पूछती नहीं कि फाइल में क्या है

7- जब कुर्बानी देने का टाइम आए तो सिपाही की दी जाती है. राजा और राजकुमार जिंदा रहते हैं , गद्दी पर बैठने के लिए

8- नेता जी बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे मत बनो

9- गद्दी पर चाहे हम बैठें या मुन्ना नियम सेम होगा

10- हमारा उद्देश्य एक है... जान से मारेंगे...क्योंकि मारेंगे तभी जी पाएंगे

क्या है आएगा तीसरा सीज़न?

इस बार कहानी में कई नए किरादर जुड़े हैं। अंत में गुड्डू पंडित ( अली फज़ल) को मिर्ज़ापुर की गद्दी मिल जाती है। वहीं, मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) की कहानी ख़त्म हो जाती है। हालांकि, घायल कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी) को शरद शुक्ला ( अंजुम शर्मा) अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे सीज़न में कालीन भइया शरद के सहारे वापसी कर सकते हैं।  इसके साथ ही कालीन भइया के दूसरे बेटे की कहानी को भी पेश किया जाएगा।

टॅग्स :मिर्जापुरवेब सीरीजपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?