लाइव न्यूज़ :

कंगना का बहुत सम्मान करता था, मैं गलत था: उनके ट्वीट पर मीका सिंह

By अनुराग आनंद | Updated: December 4, 2020 09:41 IST

कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को करण जौहर का ‘पालतू’,‘चाटुकार’ कहते हुए पूछा कि दिल्ली दंगे कराने वाले किसी इंसान का बचाव करते हुए उन्हें शर्म नहीं आती क्या? जानें इसपर दिलजीत और मीका सिंह ने कंगना को क्या जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलजीत दोसांझ ने एक खबर साझा करते हुए कंगना से कहा कि सबूत के साथ यह सुनो कंगना। किसी को इतना अंधा नहीं होना चाहिए... तुम कुछ भी बोलती हो।पंजाब सहित हरियाणा और अन्य कुछ राज्यों से आए किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं।इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसानों के आंदोलन को लेकर अपने एक ट्वीट पर बुरी तरह फंस गई हैं। 

नई दिल्ली: पिछले दिनों कंगना रनौत ने किसान प्रदर्शन में भाग ले रही बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को शाहीन बाग वाली दादी बिल्किस बानो बताने वाले ट्वीट पर सिंगर मीका सिंह ने लिखा कि मैं कंगना का सम्मान करता था...अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। 

इसके साथ ही अपने ट्वीट में मीका सिंह ने ये भी कहा कि आपको महिला होने के नाते महिला और उसमें भी बुजुर्ग महिला का सम्मान करना चाहिए। एक अन्य ट्वीट में मीका सिंह ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के इस आंदोलन को हर संभव मदद देने के लिए तैयार हूं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसानों के आंदोलन को लेकर फंस गई हैं-

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है। पंजाब सहित हरियाणा और अन्य कुछ राज्यों से आए किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसानों के आंदोलन को लेकर अपने एक ट्वीट पर बुरी तरह फंस गई हैं। 

इस आंदोलन को समर्थन दे रहीं एक बुजुर्ग दादी के बारे में कंगना ने जो कुछ कहा उसे लेकर अब बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने ट्वीट पर विवाद बढ़ने के बाद गुरुवार को ही उसे डिलीट कर दिया था लेकिन बीजेपी प्रवक्ता ने अब उनसे माफी मांगने को कहा है।

किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ और कंगना में ट्विटर पर छिड़ी तीखी बहस

तीन दिसंबर किसान आंदोलन को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कंगना रानौत के बीच ट्विटर पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। यह मामला कंगना द्वारा शाहीन बाग आंदोलन से मशहूर हुई बिल्किस बानो का नाम उछालने से शुरु हुआ था लेकिन अब यह दोनों कलाकारों के बीच बुरा-भला कहने तक पहुंच गया है।

पंजाब के मशहूर गायक-अभिनेता और अपनी मजेदार ट्वीट के लिए लोकप्रिय दोसांझ से रानौत की बहस बुधवार शाम को शुरु हुई और बृहस्पतिवार तक जारी रही। दोनों के बीच यह बहस कंगना के एक ट्वीट को लेकर शुरु हुआ था जिसमें कंगना ने किसान आंदोलन की एक बुजुर्ग को शाहीन बाग आंदोलन से प्रसिद्ध हुई दादी बिल्किस बानो बताया।

उन्होंने फिर रिट्वीट करते हुए दोनों बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह शाहीन बाग वाली दादी हैं जो 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उप्लब्ध हैं। लोगों के सवाल उठाने पर कंगना ने कथित तौर पर अपना ट्वीट हटा दिया।

किसी को इतना अंधा नहीं होना चाहिए... तुम कुछ भी बोलती हो

इसके बाद दोसांझ ने बीबीसी द्वारा किसान आंदोलन वाली बुजुर्ग महिला के साक्षातकार की एक क्लिप साझा करते हुए कंगना को टैग कर लिखा,“सबूत के साथ यह सुनो कंगना। किसी को इतना अंधा नहीं होना चाहिए... तुम कुछ भी बोलती हो।”

उसके बाद कंगना ने दोसांझ को करण जौहर का ‘पालतू’,‘चाटुकार’ कहते हुए पूछा कि दिल्ली दंगे कराने वाले किसी इंसान का बचाव करते हुए उन्हें शर्म नहीं आती क्या?

उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी बिल्किस बानो के लिए थी ना कि किसान आंदोलन वाली महींदर कौर के लिए। इस पर दोसांझ ने भी पलटवार करते हुए रानौत से पूछा कि कंगना जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हैं सबकी चापलूस थीं क्या...और अगर थीं तो फेहरिस्त लंबी है।

टॅग्स :कंगना रनौतकिसान विरोध प्रदर्शनदिलजीत दोसांझमीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया