लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने #MeToo के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम, साजिद खान को मजबूरन छोड़नी पड़ी हाउसफुल 4

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 12, 2018 13:09 IST

Akshay Kumar cancelled shooting of Housefull 4 to support #MeToo campaign: अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं ऐसे किसी शख्स के साथ काम नहीं करना चाहूंगा। जो किसी तरह के शोषण में शामिल हो। ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और न्यायिक तौर पर वो सजा मिलनी चाहिए जिसके लिए वे जिम्‍मेदार हैं।'

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा फैसला किया है। अक्षय ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर के कहा, 'मैं कल रात ही देश वापस लौटा और जो खबरें पढ़ीं वह परेशान करने वाली थीं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं हाउसफुल 4 के निर्माताओं जांच पूरी होने तक शूटिंग रद्द करने की गुजारिश की है। यह कुछ ऐसा है जिसमें कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।'

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं ऐसे किसी शख्स के साथ काम नहीं करना चाहूंगा। जो किसी तरह के शोषण में शामिल हो। ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और न्यायिक तौर पर वो सजा मिलनी चाहिए जिसके लिए वे जिम्‍मेदार हैं।'

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार अपने ट्वीट में किसी भी शख्स या घटना का जिक्र नहीं किया है। लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर हाउसफुल 4 की शू‌टिंग रद्द करने की गुजारिश की बात की है।

इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि निर्देशक-अभिनेता साजिद खान पर #MeToo अभियान कि तहत लगे आरोपों के बाद उन्होंने यह फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार के नाना पाटेकर के साथ काम करने को लेकर तनुश्री दत्ता ने सवावल उठाया था।

अक्षय से पहले हृतिक रोशन ने इसी तरह का कदम उठाते हुए अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल के साथ काम ना करने की जानकारी दी थी।

भारत में मीटू अभियान के शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी बड़े स्टार ने इस स्तर पर आगे आकर आरोपियों का विरोध किया है। भारत में दोबारा मीटू कैंपेन शुरू करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने यही मांग की थी।

उन्होंने इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के यही गुजारिश की थी जो भी शारीरिक शोषण या किसी भी तरह के शोषण के आरोपियों के साथ इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को काम नहीं करना चाहिए। इसमें हृतिक और अक्षय पहली बार उभर कर सामने आए हैं।

साजिद खान ने छोड़ी हाउसफुल 4

खुद पर लगे आरोपों और अक्षय कुमार के ट्वीट के बाद साजिद खान ने भी हाउसफुल 4 से दूरी बना ली है। उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। अब वे फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे।

 

टॅग्स :# मी टूअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?