लाइव न्यूज़ :

Met Gala 2023: मेट गाला में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट, पहनेंगी बेहद खास आउटफिट

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2023 14:44 IST

आलिया को बेहद खास तरह की ड्रेस में स्टाइल किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका पादुकोण ने भी साल 2018 में मेट गाला में प्रबल गुरुंग का लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट मेट गाला में करेंगी डेब्यू प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू करेंगी

मुंबई: साल 2023 में होने वाले मेट गाला कार्यक्रम में इस बार आलिया भट्ट डेब्यू करने वाली हैं। प्रतिष्ठित फैशन कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद आलिया भट्ट अब मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करेंगी।

न्यूयॉर्क में इसी साल पहली मई को कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसकी थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड:ए लाइन ऑफ ब्यूटी' है। बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद अब आलिया भट्ट हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। 

आलिया भट्ट करेंगी मेट गाला डेब्यू 

बॉलीवुड में कई शानदार हिट फिल्में देने वाली आलिया भट्ट आखिरकार इस साल मेट गाला में डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण प्रतिष्ठित फैशन इवेंट, जिसे मेट बॉल के नाम से भी जाना जाता है, में शिरकत कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि इस खास इंवेट के लिए आलिया भट्ट प्रबल गुरुंग की ड्रेस पहनेंगी। आलिया को बेहद खास तरह की ड्रेस में स्टाइल किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका पादुकोण ने भी साल 2018 में मेट गाला में प्रबल गुरुंग का लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। 

इस बीच आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट को लेकर बात करे तों आलिया हार्ट ऑफ स्टोन और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। जो कि करण जौहर द्वारा निर्देशित है और 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

उनके साथ ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना शामिल हैं। इसके अलावा आलिया के प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा की शूटिंग करने की भी उम्मीद है।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल