लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' के सेट से मानुषी छिल्लर का फर्स्ट लुक आया सामने, संयोगिता के किरदार में आएंगी नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2020 12:22 IST

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज में संयोगिता का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म की चर्चा एक लंबे समय से हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार आज कल बैक टू बैक फिल्में पर्दे दे रहे हैं। अक्षय की लास्ट फिल्म गुड न्यूज पर्दे पर हिट रही थी।

अक्षय कुमार आज कल बैक टू बैक फिल्में पर्दे दे रहे हैं। अक्षय की लास्ट फिल्म गुड न्यूज पर्दे पर हिट रही थी। अब वह पृथ्वीराज फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने वाले हैं। वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।  ऐसे में फिल्म के सेट से मानुषी की पहली फोटो सामने आ गई है।

आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज में संयोगिता का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म की चर्चा  एक लंबे समय से हो रही थी। हाल ही में मानुषी छिल्लर ने शूटिंग के सेट से एक फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ये एक सिल्हूट फोटो है। इस फोटो में मानुषी एक परछाईं की तरह से दिख रही हैं वह साफ साफ इसमें दिखाई नहीं दे रही हैं। इसमें इतना साफ समझ आ रहा है कि वह रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। वह लंबी चोटी बांधे नजर आ रही हैं। वही, इस फिल्म की बात करें तो पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में मोहम्मद गौरी का किरदार मानव विज निभाएंगे। फिल्म को लेकर अक्षय के फैंस के बीच अभी से ही क्रेज देखने को मिल रहा है और मानुषी की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

टॅग्स :मानुषि छिल्लरअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?