लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार स्टारर 'पृथ्वीराज' का सेट भी तोड़ा जाएगा, सामने आई ये वजह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 27, 2020 06:24 IST

हैं. बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी की यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है. हालांकि अब इसके पोस्टपोन होने की संभावना है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना लॉकडाउन ने कई फिल्ममेकर्स का भारी नुकसान कर दिया है मुंबई के दहिसर इलाके मंे लगाए गए अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' केे पैलेस वाले सेट को भी तोड़ने की तैयारी चल रही है

कोरोना लॉकडाउन ने कई फिल्ममेकर्स का भारी नुकसान कर दिया है. उन्हें लाखों रुपए की लागत से बनाए गए अपनी फिल्मों के सेट तोड़ने पड़ रहे हैं. संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और अन्य फिल्मों के बाद अब खबर है कि मुंबई के दहिसर इलाके मंे लगाए गए अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' केे पैलेस वाले सेट को भी तोड़ने की तैयारी चल रही है.

इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म की जोर-शोर से शूटिंग चल रही थी. लेकिन लॉकडाउन ने सारा गणित बिगाड़ दिया. अब जून महीना करीब है. इसलिए मानसून के दस्तक देने से पहले फिल्म की टीम शूट के लिए तैयार किए गए पैलेस के सेट को ध्वस्त करने जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस से जुड़े बड़े लोगों के कारण सेट पिछले दो महीने से बचा हुआ था. यहां फिल्म के कई अहम सीन की शूटिंग होनी थी और सब सिचुएशन के जल्द बेहतर होने की उम्मीद कर रहे थे.

लेकिन अब नौबत यह है कि कुछ हफ्तों बाद बारिश शुरू हो जाएगी और सेट खराब हो जाएगा. इसलिए मेकर्स अब इसे हटाने के लिए जरूरी परमिशन ले रहे हैं. बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी की यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है. हालांकि अब इसके पोस्टपोन होने की संभावना है.

टॅग्स :अक्षय कुमारमानुषि छिल्लर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?