लाइव न्यूज़ :

आदिपुरुष का बचाव करने के बाद मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, ट्वीट कर कही ये बात, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2023 09:50 IST

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष को लेकर कई हफ्तों के विवाद के बाद आखिरकार फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने सार्वजनिक माफी जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआदिपुरुष लेखक मनोज मुंतशिर ने सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।मनोज ने ट्विटर पर स्वीकार किया कि फिल्म ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।ये फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी।

मुंबई: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष को लेकर कई हफ्तों के विवाद के बाद आखिरकार फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने सार्वजनिक माफी जारी कर दी है। शनिवार को मनोज ने ट्विटर पर स्वीकार किया कि फिल्म ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!"

आदिपुरुष हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण का रूपांतरण है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जिसमें प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई है, कृति ने जानकी की भूमिका निभाई है और सैफ ने लंकेश की भूमिका निभाई है। फिल्म में शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नागे भी हैं। ये फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर काफी सियासत भी देखने को मिली।

टॅग्स :प्रभासकृति सेननसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?