लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी 'मनमर्जियां', ये रहा अब तक का कलेक्शन

By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 14:04 IST

सिख समुदाय की आपत्ति के बाद ‘मनमर्जियां’ के मेकर्स ने फिल्म से धूम्रपान के तीन सीन हटा दिए हैं।

Open in App

मुंबई, 20 सितम्बर: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी विकी कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' 15 सितम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। अगर कमाई के बारे में बात करे तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन 3.52 करोड़, शनिवार को 5.11 करोड़ और रविवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 5.70 की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई काफी कम रही फिल्म ने बॉक्स  पर 2. 10 करोड़ और मंगलवार को 1.80 करोड़ की कमाई की। जो कि उम्मीद से बेहद कम थी. अब तक फिल्म की कुल कमाई 19.68 करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए हैं। 

बता दें कि सिख समुदाय की आपत्ति के बाद ‘मनमर्जियां’ के मेकर्स ने फिल्म से धूम्रपान के तीन सीन हटा दिए हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार को धूम्रपान करते दिखाया गया है, जिस पर सिख समुदाय ने आपत्ति जतायी थी।  फ़िलहाल इसे लेकर अनुराग कश्यप ने कहा कि उनकी मंशा कभी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी लेकिन इस मुद्दे का बिना वजह राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे फिल्म की कहानी है विकी( विकी कौशल) और रूमी (तापसी पन्नू) की जो दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इनका प्यार कम और फ्यार (सेक्स) ज्यादा होता है। विकी एक डीजे है जो अपनी लाइफ के लिए सीरियस नहीं है। 

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घरवाले रूमी के बेडरूम में विकी को पकड़ लेते हैं। ऐसे हालात में रूमी के घर वाले उस पर शादी का दबाव बनाते हैं। जिसके बाद रूमी, विकी से शादी के लिए कहती है लेकिन जब शादी और जिम्मेदारी की बात आती है तो विकी पीछे हट जाता है। रूमी के तमाम कोशिशों के बावजूद विकी शादी के लिए तैयार नहीं होता आख़िरकार रूमी की शादी विदेश से आए रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है। जिसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है।

टॅग्स :मनमर्जियाँबॉक्स ऑफिस कलेक्शनतापसी पन्नूअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल