लाइव न्यूज़ :

'मनमर्जियां' की धीमी शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हुई इतनी कमाई

By विवेक कुमार | Updated: September 15, 2018 15:54 IST

Manmarziyaan box office collection: अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म को देखकर बिग बी ने तापसी और विकी कौशल की तारीफ की।

Open in App

मुंबई, 15 सितम्बर: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' 15 सितम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। विकी कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। अगर कमाई के बारे में बात करे तो मनमर्जियां ने पहले दिन 3. 52 करोड़ की कमाई की। जो कि उम्मीद से थोड़ा कम थी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अपने कमाई में इजाफा करेगी।

बता दें कि फिल्म रिलीज होने से पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने विक्की कौशल और तापसी पन्नू को बुके और एक हाथ से लिखा लेटर दिया था। जिसमें दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ की।

विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक बुके और लेटर रखा हुआ था। इस फोटो को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा था, 'ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। थैंक यू बच्चन सर आपके हैंडरिटन लेटर और बुके के लिए।'

अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे फिल्म की कहानी है विकी( विकी कौशल) और रूमी (तापसी पन्नू) की जो दूसरे से प्यार करते हैं। जिनकी मुलाकात टिंडर के जरिये होती है। लेकिन इनका प्यार कम और फ्यार (सेक्स) ज्यादा होता है। विकी एक डीजे है जो अपनी लाइफ के लिए सीरियस नहीं है। 

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घरवाले रूमी के बेडरूम में विकी को पकड़ लेते हैं। ऐसे हालात में रूमी के घर वाले उस पर शादी का दबाव बनाते हैं। जिसके बाद रूमी, विकी से शादी के लिए कहती है लेकिन जब शादी और जिम्मेदारी की बात आती है तो विकी पीछे हट जाता है। रूमी के तमाम कोशिशों के बावजूद विकी शादी के लिए तैयार नहीं होता आख़िरकार रूमी की शादी विदेश से आए रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है। जिसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है।

टॅग्स :मनमर्जियाँतापसी पन्नूअभिषेक बच्चनविक्की कौशलबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल