लाइव न्यूज़ :

टी-सीरीज की शॉर्ट फिल्म में नजर आए मनीष पॉल, किरदार की डिमांड के लिए कुछ दिन नहाए नहीं

By गुलनीत कौर | Updated: August 20, 2018 17:40 IST

फिल्म में मनीष के रोल को गरीब, थका हुआ और बेचारा दिखना था जिसके लिए वे कुछ दिन नहाए नहीं।

Open in App

टीवी स्क्रीन पर अक्सर अपनी एंकरिंग और हंसमुख मिजाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले टीवी स्टार मनीष पॉल अब एक शॉर्ट फिल्म में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'ब्लैक ब्रीफकेस'। फिल्म में मनीष को एक भी डायलॉग नहीं दिया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद फिल्म में मनीष को एक 'गूंगे' का किरदार मिला है, लेकिन ऐसा नहीं है। 

अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मनीष ने बताया कि यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी कि एक्टर के डायलाग कम से कम हों। लेकिन बाद में बचे हुए डायलाग को भी हटा दिया गया और फिल्म के हर इमोशन को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई।

मनीष ने आगे बताते हैं कि उन्होंने इस रोल को निभाने के लिए काफी मेहनत की है। वे अपने ज्यादा बोलने की आदत को कंट्रोल कर सकें और खुद को रोल में ढाल सकें, इसके लिए उन्होंने सेट पर ही लोगों को उनसे बात करने के लिए मना किया।

फिल्म में मनीष के रोल को गरीब, थका हुआ और बेचारा दिखना था। इसके लिए मेकअप का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता था लेकिन इसकी बजाय मनीष ने नेचुरल तरीका अपनाया। वे कुछ दिन नहाए नहीं, 4-5 दिनों तक सिर्फ एक घंटे की नींद ली ताकि वे नैचुरली थके हुए दिखाई दें।

फिल्म की शूटिंग दिल्ली सदर बाजार में हुई। शूटिंग के दौरान मनीष ने किसी भी तरह की लक्ज़री आइटम का इस्तेमाल नहीं किया। यहां तक कि वे अपनी वैनिटी वैन में भी नहीं गए और बाजार की साधारण दुकानों के आसपास ही बैठ जाते। मनीष कहते हैं कि वे फिल्म में एक रियलिस्टक अप्रोच चाहते थे, इसलिए उन्होंने खुद को कुछ दिन के लिए रोल में पूरी तरह से ढाल लिया। 

ये फिल्म यूट्यूब पर टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज की गई। इस शॉर्ट फिल्म के अलावा मनीष पॉल जल्द ही बॉलीवुड फिल्म "बंजर" में नजर आएंगे जिसमें वो एक सरदार का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

टॅग्स :मनीष पॉलशॉर्ट फ़िल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: मनीष पॉल की झोली में अवॉर्ड, 'मोस्ट स्टाइलिश ओटीटी डेब्यूटेंट' ऑफ द ईयर

बॉलीवुड चुस्की'हमारे बीच बड़ी प्रतिस्पर्धा थी, फिल्म ने अपना जादू चलाया': ऑस्कर लेकर भारत लौटीं ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’की निर्माता गुनीत मोंगा

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, मनीष पॉल अबू धाबी में आईफा 2023 को करेंगे होस्ट

बॉलीवुड चुस्कीमामा-भांजे के झगड़े का हुआ अंत! गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक को दी माफी, कहा- आप मेरी प्यारी बहन के बच्चे हो, आपके लिए हमेशा माफी है

बॉलीवुड चुस्कीपीएम मोदी के समर्थन में उतरा ये एक्टर, कहा- हमारा वोट सही हाथों में है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?