लाइव न्यूज़ :

'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रानौत पर भड़के अपूर्व असरानी, कहा...

By विवेक कुमार | Updated: September 3, 2018 18:31 IST

फिल्म में सोनू मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। सेट से सोनू की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

Open in App

मुंबई, 3 अगस्त: कंगना रानौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: झांसी की रानी' पर विवादों का साया छटने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने फिल्म से कन्नी काट ली। फिल्म को छोड़ने लेकर सोनू ने कहा था कि वह कंगना की मनमानियों से परेशान हो गए थे। वहीं कंगना ने कहा कि सोनू फिल्म में कुश्ती के सीन चाहते थे ताकि उनकी बॉडी नजर आए। कंगना ने सोनू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो किसी महिला डायरेक्टर के अन्दर काम नहीं करना चाहते थे।    

अब इन सबके बीच राइटर अपूर्व असरानी ने कंगना पर अपना निशाना साधते हुए लिखा है-  'फिल्म में कैमरे के पीछे भी खुद की अहमियत, उपस्थिति जताना, लोगों पर हावी होना और अपनी बात मनवाने जैसी हरकत करना उनके लिए हारा-कीरी यानी आत्महत्या करने जैसा है। वह खुद को गर्त में धकेल रही हैं।'

बता दें कि कंगना और असरानी के बीच फिल्म सिमरन के दौरान कहासुनी हुई थी।  कंगना ने फिल्म की कहानी में हस्तक्षेप करते हुए फिल्म की कहानी को लिखने का क्रेडिट मांगा था। उस वक्त भी असरानी ने कंगना की जमकर आलोचना की थी। 

बता दें कि 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का काम अभी बाकी है, लेकिन फिल्म के निर्देशक कृष अपनी एक दूसरी फिल्म में बिजी हो गए हैं। जिसके बाद पैचवर्क का निर्देशन कंगना खुद कर रही हैं।

बता दें कि फिल्म में सोनू मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। सेट से सोनू की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया